IND vs WI: भारत में हुई करोड़ों की कमाई, फिर भी वेस्टइंडीज को क्यों नहीं मिला एक भी रुपया? जानें वजह

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई. मौजूदा समय में पांच टी20 मैचों की सीरीज भी हो रही है. BCCI की इससे खूब कमाई हो रही है. हालांकि विंडीज को कुछ नहीं मिल रहा है. आइए इसका कारण आपको बताते हैं.

IND vs WI

IND vs WI सीरीज को लेकर अहम खुलासा (Photo: ANI)

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मौजूदा समय में पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है. चार मुकाबले हो चुके हैं. सीरीज 2-2 की बराबरी पर है. अंतिम मुकाबला बेंगलुरु में होगा. इससे पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली गई थी. भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की. खैर दोनों सीरीज से खूब कमाई भी हो रही है. कहा जा रहा है कि BCCI को 200 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा होगा. हैरान करने वाली बात ये है कि वेस्टइंडीज को एक भी रुपया नहीं मिलेगा. वहीं भारत की करोड़ों की कमाई होगी. वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के सीईओ क्रिस डेहरिंग ने इसकी वजह बताई है. साथ ही साथ उन्होंने इस पर सवाल भी खड़े किए हैं.

विज्ञापन

क्रिस डेहरिंग ने खोला बड़ा राज

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के CEO क्रिस डियरिंग ने विजडन क्रिकेट से बातचीत में सीरीज से कोई कमाई नहीं होने के कारण का खुलासा किया. उन्होंने कहा, “वेस्टइंडीज क्रिकेट को कुछ नहीं मिल रहा है क्योंकि सीरीज भारत में आयोजित हो रही है. भारत में 20 से 30 मिलियन डॉलर की कमाई करने वाली ये सीरीज विंडीज को कोई पैसा नहीं दे रही है. इस चीज को समझने के लिए आपको 1997 में वापस जाना होगा. उस समय आईसीसी सदस्य देशों ने वर्ल्ड क्रिकेट के वित्तीय मॉडल को बदलने के लिए वोटिंग की थी. तब तक वेस्टइंडीज बहुत मजबूत टीम थी. हर कोई चाहता था कि हम उनके देश का दौरा करें. हमें इसके लिए खूब पैसा मिलता था.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, “1997 में ICC ने एक नया नियम बनाया. ICC के मेंबर्स ने फैसला किया कि बाइलेटरल सीरीज से होने वाली कमाई का पूरा पैसा मेजबान देश का क्रिकेट बोर्ड रखेगा. जबकि मेहमान टीम को कमाई के तौर पर कुछ भी नहीं मिलेगा. उस समय सिर्फ वेस्टइंडीज ही इस नियम के खिलाफ था. अन्य वोट ICC को मिले थे. इस लिहाज से 9-1 के अंतर से प्रस्ताव पारित कर दिया गया. नतीजा ये रहा कि अधिक आबादी वाले देशों की खूब कमाई हुई, जबकि कम आबादी वालों की कमाई काफी सीमित रह गई. इस नियम से ही विंडीज का पतन भी हुआ.”

विज्ञापन

BCCI की होगी करोड़ों की कमाई

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे और टी20 सीरीज से 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई होगी. मीडिया राइट्स, टाइटल स्पॉन्सरशिप, एसोसिएट स्पॉन्सर्स, टिकट बिक्री और ग्राउंड विज्ञापन से BCCI को खूब रेवेन्यू मिलेगा. ये पूरी कमाई भारत के पास ही रहेगी. वेस्टइंडीज को कुछ भी पैसा नहीं मिलेगा. टीम के कप्तान शाई होप को अभी तक तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच मिल चुका है. होप इसे लेकर ही विंडीज जाएंगे. इसके अलावा टीम अगर टी20 सीरीज जीतेगी तो ट्रॉफी लेकर घर जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ