'Cody Rhodes की सफलता के पीछे मेरा हाथ'- इंजर्ड स्टार ने WWE चैंपियन को लेकर किया बड़ा दावा

WWE में वापसी के बाद कोडी रोड्स की सबसे पहली टक्कर सैथ रॉलिंस के साथ हुई थी. दोनों के बीच तीन खतरनाक मुकाबले हुए थे. अब रॉलिंस ने कोडी को लेकर बड़ा दावा किया है.

WWE

कोडी रोड्स को लेकर चौंकाने वाला बयान

Cody Rhodes: WWE में 2022 में हुए WrestleMania 38 के जरिए कोडी रोड्स ने वापसी की थी. उनका पहला मैच सैथ रॉलिंस के साथ हुआ था. रॉलिंस के साथ कोडी की राइवलरी जबरदस्त रही. कोडी को पिछले तीन सालों में जबरदस्त सफलता मिल चुकी है. दो बार वो रॉयल रंबल मैच जीत चुके हैं. कोडी ने ही रोमन रेंस के 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था. खैर अब रॉलिंस ने कोडी को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि रोड्स की सफलता के पीछे उनका हाथ है.

विज्ञापन

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस ने क्या कहा?

Games with Names प्रोग्राम में इस बार सैथ रॉलिंस ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. वहां पर उन्होंने कोडी रोड्स को लेकर बात की. रॉलिंस ने कहा उनके बिना कोडी रोड्स आज जहां पर हैं, वहां नहीं पहुंच पाते. रॉलिंस ने कहा,”मेरे बिना कोडी रोड्स कभी सफलता हासिल नहीं कर सकते थे. मैं तो WWE से बाहर गया ही नहीं हूं. मैंने कोडी को अगले लेवल पर ले जाने में मदद की. रोड्स को लेकर बहुत बातें चल रही थीं. बहुत ज्यादा सवाल मैंने उन्हें लेकर सुने थे. मेरे साथ उनके तीन मैच हुए. हैल इन ए सैल मैच ने उन्हें अगले स्टार के रूप में स्थापित कर दिया. फैंस ने उनके ऊपर भरोसा किया और वो सभी के चहेते बन गए. अब लगातार वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. मैंने ही उन्हें काफी मजबूत कर दिया है”.

विज्ञापन

कोडी रोड्स की राइवलरी किसके साथ चल रही है?

कुछ महीने पहले कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के बीच Crown Jewel में मैच हुआ था. वहां पर रॉलिंस ने कोडी के ऊपर जीत हासिल की थी. मुकाबले के दौरान रॉलिंस को इंंजरी का सामना करना पड़ा. इसके बाद वो एक्शन से बाहर हो गए. उन्हें अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी छोड़नी पड़ी. मौजूदा समय में कोडी रोड्स की राइवलरी ड्रू मैकइंटायर के साथ चल रही है. दोनों के बीच कुछ मुकाबले भी हो चुके हैं. दोनों के बीच एक बार फिर से बहुत जल्द चैंपियनशिप मैच होने वाला है. देखना होगा कि वहांं पर कोडी अपने टाइटल को रिटेन कर पाएंगे या नहीं.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ