Roman Reigns के WWE Raw से गायब होने पर भड़का दिग्गज, गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर की आलोचना
WWE में इस समय रेसलमेनिया 42 का सीजन चल रहा है. रोमन रेंस की राइवलरी सीएम पंक के साथ चल रही है. इस हफ्ते Raw के एपिसोड में रोमन नज़र नहीं आए. इस पर अब एक दिग्गज ने आवाज उठाते हुए बड़ा बयान दिया है.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Apr 12, 2026 14:53
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Apr 12, 2026 14:53
Share :
रोमन रेंस को लेकर आया बयान
---विज्ञापन---
Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही समय बचा है. ऐसे में वीकली एपिसोड जबरदस्त हो रहे हैं. अब Raw और SmackDown का सिर्फ एक ही शो बचा हुआ है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन रेंस नज़र नहीं आए. फैंस को उम्मीद थी कि वो आकर बवाल मचाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस बात से कई लोग नाराज भी हुए. अब एक दिग्गज ने भी इसे लेकर आवाज उठाई है. उन्होंने खराब बुकिंग के लिए आरोप लगाए हैं.
रोमन रेंस को लेकर आया बयान
रोमन रेंस की राइवलरी इस समय सीएम पंक के साथ चल रही है. रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर अपने रेसलमेनिया विरोधी के रूप में पंक को चुना. दोनों की दुश्मनी जबरदस्त रही है. कुछ हफ्ते लगातार रोमन आए. दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल भी हुआ. अभी तक मामला बराबरी का रहा है. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में पंक ने धांसू प्रोमो दिया. उन्होंने रेंस सहित द रॉक और विंस मैकमैहन को भी लपेटे में लिया. वहां पर लगा था कि रेंस सरप्राइज एंट्री करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फैंस इस बात से थोड़ा निराश भी हुए थे.
हाल ही में द ब्रांड पॉडकास्ट के एपिसोड में WWE के पूर्व राइटर और दिग्गज विंस रूसो ने रोमन रेंस की खूब आलोचना की. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि रेंस रेसलमेनिया से एक हफ्ते पहले क्यों नहीं आ रहे हैं. विंस ने कहा, “मैं सीएम पंक के प्रोमो सुनकर थक गया हूं. तुम बागी हो और ये चीज हम समझते हैं, लेकिन कितनी बार?. रोमन रेंस कहां थे. वो मौजूद थे. रेंस क्या कर रहे है. क्या वो रेसलमेनिया से एक हफ्ते शो में नहीं आ सकते हैं”.
WWE WrestleMania 42 में कब होगा रोमन रेंस और सीएम पंक का मैच?
WrestleMania 42 का आयोजन दो दिन का होगा. 18 और 19 अप्रैल को फैंस को तगड़ा एक्शन दिखेगा. रोमन रेंस और सीएम पंक का मैच नाइट-2 के मेन इवेंट में होगा. इस मुकाबले के जरिए ही शो का समापन होगा. फैंस इस मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं. कई लोगों को लग रहा है कि रेंस नए चैंपियन बनेंगे. अंतिम समय में कुछ भी हो सकता है. आप सभी जानते हैं कि WrestleMania में हमेशा फैंस को बड़े सरप्राइज मिलते हैं.