---विज्ञापन---

WWE angle-right

WWE WrestleMania 42 में The Rock की वापसी को लेकर दिल तोड़ने वाली खबर, फैंस को लगेगा झटका!

WWE में WrestleMania 42 की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. कंपनी ने बड़े मुकाबले तय किए हैं. द रॉक के आने की संभावना भी मेगा इवेंट में बन रही हैं. एक रिपोर्ट में उनकी वापसी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है.

---विज्ञापन---

The Rock: WWE WrestleMania 42 में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं. 18 और 19 अप्रैल को जबरदस्त एक्शन फैंस को दिखेगा. WWE ने दो दिन के लिए 13 मुकाबले बुक किए हैं. नाइट-1 में 7 और नाइट-2 में 6 मैच होंगे. मेन इवेंट में चैंपियनशिप मैच बुक किए गए हैं. मेगा इवेंट में सरप्राइज मिलना भी तय है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि क्या WrestleMania 42 में द रॉक आएंगे या नहीं. अब इसे लेकर एक रिपोर्ट में बुरी खबर सामने आ रही है.

क्या WWE WrestleMania 42 में होगी द रॉक की एंट्री?

द रॉक लेकर WWE फैंस काफी गुस्से में हैं. पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर में रॉक के इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. हैरान करने वाली बात है कि इसके बाद से वो टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. हाल ही में अफवाहें सामने आई कि WrestleMania 42 में द ग्रेट वन आकर दर्शकों को सरप्राइज दे सकते हैं. हालांकि, ऐसा होना काफी मुश्किल लग रहा है. Wrestling Observer Newsletter की रिपोर्ट के अनुसार, द रॉक के WrestleMania 42 में आने की संभावना नहीं है. इस खबर से जरूर द फाइनल बॉस निराश होंगे. वैसे ट्रिपल एच ने जरूर रॉक को मेगा इवेंट के लिए बुक करना चाहिए. उनकी लोकप्रियता की वजह से कंपनी को काफी फायदा पहुंच सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WrestleMania 42 से पहले WWE में दौड़ी शोक की लहर, दिग्गज ने दुनिया को कहा अलविदा

WWE WrestleMania 42 के मेन इवेंट में होंगे बड़े मैच

WrestleMania 42 के मेन इवेंट इस बार जबरदस्त होने वाले हैं. नाइट-1 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस मैच में खूब बवाल मचेगा. कहा जा रहा है कि ऑर्टन नए चैंपियन बन सकते हैं. उनका साथ देने के लिए पैट मैकफी हैं. वहीं नाइट-2 में रोमन रेंस और सीएम पंक बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए टक्कर होगी. इनकी राइवलरी भी जबरदस्त रही है. हो सकता है कि इस बार रेंस नए चैंपियन बन जाएं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-‘खुशी है कि मैं मरा नहींं’, Brock Lesnar के जानलेवा F5 पर WWE के मौजूदा चैंपियन का बड़ा खुलासा

First published on: Apr 12, 2026 10:46 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola