Rey Mysterio: WWE Raw में कुछ हफ्ते पहले रे मिस्टीरियो ने वापसी की थी. इंजरी के कारण वह कुछ महीनों के लिए एक्शन से बाहर हो गए थे. Raw में अब वह लगातार नज़र आ रहे हैं. हॉल ऑफ फेमर रे के फैंस के लिए इस हफ्ते खुशखबरी सामने आई. Raw के एपिसोड में उन्होंने 224 दिन बाद पहली सिंगल्स मैच में जीत हासिल की. लंबे समय बाद उन्हें जीत प्राप्त हुई. रे इससे पहले अप्रैल, 2025 में अंतिम जीत दर्ज की थी. अब जाकर उन्हें सफलता प्राप्त हुई है.
WWE Raw में किसके साथ हुआ रे मिस्टीरियो का मैच?
Raw में डॉमिनिक मिस्टीरियो का सैगमेंट हुआ था. वहां पर नकली जॉन सीना भी आए. मिस्टीरियो ने उनके ऊपर हमला किया. उन्हें बचाने के लिए रे मिस्टीरियो ने एंट्री की. इसके बाद उनका मैच जजमेंट डे के जेडी मैकडॉना के साथ हुआ. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला. मुकाबले में फिन बैलर ने भी दखलअंदाजी दी. उन्होंने कई बार रे का ध्यान भटकाया. रे एक बार मैकडॉना को 619 लगाने वाले थे लेकिन बैलर ने उनका पांव खींच दिया. मैच के अंत में मैकडॉना की गलती से बैलर धराशाई हो गए. इसके बाद रे ने मैकडॉना को 619 और फ्रॉग स्प्लैश लगाते हुए मैच जीत लिया.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw में इस हफ्ते नकली John Cena बनकर आया शख्स कौन था? हुआ बड़ा खुलासा
WWE Raw में पिछले हफ्ते रे मिस्टीरियो ने लड़ा था बड़ा मैच
Raw का पिछले हफ्ते का एपिसोड मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ था. वहां पर जॉन सीना भी आए थे. सीना से डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रीमैच की मांग की. जॉन ने इसके लिए हां कह दिया. मिस्टीरियो ने कहा कि वह सर्वाइवर सीरीज में उनका सामना करेंगे. इसके बाद जेडी मैकडॉना और फिन बैलर आए. तीनों ने सीना पर हमला किया. सीना को बचाने के लिए शेमस और रे मिस्टीरियो आए. सीना ने इसके बाद सिक्स मैन टैग टीम मैच का ऐलान किया. तगड़े मुकाबले में सीना ने अपनी टीम के साथ जबरदस्त जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw ऑफ-एयर होने के बाद Roman Reigns ने साथियों के साथ किस अंदाज में मनाया जश्न? देखें वायरल वीडियो
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
11 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
15 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines