हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Brock Lesnar और Oba Femi के फाइनल मैच में जोड़ी जाएगी ये खतरनाक शर्त! WWE दिग्गज ने की भविष्यवाणी

WWE में बहुत जल्द ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच तीसरा मुकाबला हो सकता है. इसके संकेत मिल चुके हैं. एक दिग्गज ने बताया है कि इस बार इनके मुकाबले में कौन सी शर्त जोड़ी जानी चाहिए. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
ब्रॉक लैसनर vs ओबा फेमी

Brock Lesnar vs Oba Femi: WWE में इस समय ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की राइवलरी चल रही है. दोनों के बीच दो मुकाबले हो चुके हैं. 1-1 की बराबरी हो गई है. अब सभी की नजरें तीसरे और अंतिम मैच पर टिकी हैं. रेसलमेनिया 42 में फेमी ने जीत हासिल की थी. वहीं हाल ही में क्लैश इन इटली में लैसनर को जीत मिली. फेमी ने संकेत दे दिए हैं कि जल्द से जल्द तीसरा मैच भी होगा. कई लोगों का मानना है कि अब दोनों के बीच साधारण मैच नहीं होना चाहिए. कोई ना कोई शर्त मैच में जरूर जोड़ी जानी चाहिए. WWE दिग्गज बुली रे ने इसे लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने बताया कि इनके मैच में कौन सी शर्त होनी चाहिए.

WWE दिग्गज बुली रे ने क्या कहा?

Busted Open पॉडकास्ट के हालिया एपिसोड में बुली रे ने ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच संभावित तीसरे और अंतिम मैच को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि अगर ये मैच होता है तो कंपनी ने इसमें लास्ट वॉरियर स्टेंडिंग शर्त जोड़नी चाहिए. उन्होंने कहा, “हम सभी ने रेसलमेनिया में ओबा फेमी का दबदबा देखा. इटली में ब्रॉक लैसनर ने अपनी धाक जमाई. बिना किसी शर्त के तीसरे मैच में हमें क्या देखने को मिलेगा. ये काफी हद तक एक जैसा ही होगा. अगर लैसनर अपने करियर को दांव पर लगाते हैं, ये पक्का सफल हो सकता है. मेरा मानना है कि लास्ट वॉरियर स्टेंडिंग शर्त मैच में जोड़ी जानी चाहिए. दोनों वॉरियर हैं”.

ये भी पढ़ें: 5 रेसलर्स जो WWE King of the Ring टूर्नामेंट जीतकर SummerSlam 2026 में चैंपियनशिप मैच हासिल कर सकते हैं

विज्ञापन

कब होगा ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच मैच?

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच तीसरा मैच होना पक्का है. कंपनी इस राइवलरी को इतनी जल्दी खत्म नहीं करेगी. ओबा फेमी ने तो कह दिया है कि वो अभी लैसनर को छोड़ने वाले नहीं हैं. 27 जून को सऊदी अरब में नाइट ऑफ चैंपियंस प्रीमियम लाइव इवेंट होने वाला है. वहां पर दोनों के बीच तीसरा मुकाबला हो सकता है. इसकी संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं. देखना होगा कि कंपनी द्वारा कब मैच का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: WWE Clash in Italy 2026 के बाद SmackDown के पहले शो में क्या होगा? Roman Reigns के भाई को लग सकता है झटका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola