5 रेसलर्स जो WWE King of the Ring टूर्नामेंट जीतकर SummerSlam 2026 में चैंपियनशिप मैच हासिल कर सकते हैं

WWE Raw और SmackDown में King of the Ring टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है. इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. इसका फाइनल 27 जून को नाइट ऑफ चैंपियंस प्रीमियम लाइव इवेंट में होगा. आइए आपको बताते हैं कि कौन स्टार्स इसे जीत सकते हैं.

WWE
1 / 6
किस WWE स्टार को मिलेगा मौका?

WWE King of the Ring: WWE King of the Ring टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है. ओबा फेमी सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं. 27 जून को सऊदी अरब में नाइट ऑफ चैंपियंस पीएलई होने वाला है. वहां पर इसका फाइनल होगा. हर कोई इसे जीतना चाहता है. सबसे बड़ी बात ये है कि जो भी टूर्नामेंट में जीत दर्ज करेगा उसे SummerSlam 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. आइए आपको बताते हैं कि कौन से स्टार्स टूर्नामेंट को जीतकर टाइटल मैच प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस2 / 6

सैथ रॉलिंस King of the Ring टूर्नामेंट जीतने के प्रबल दावेदार हैं. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि समरस्लैम 2026 में रोमन रेंस की टक्कर रॉलिंस के साथ हो सकती है. King of the Ring टूर्नामेंट जीतकर रेंस के खिलाफ रॉलिंस जा सकते हैं. दोनों के बीच खतरनाक टक्कर इस बार कराई जा सकती है.

विज्ञापन

ओबा फेमी

ओबा फेमी3 / 6

ब्रॉक लैसनर के खिलाफ राइवलरी के बाद से ओबा फेमी चमक गए हैं. अब पूरा रेसलिंग वर्ल्ड उन्हें जानता है. कंपनी में वो फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. बहुत जल्द वो वर्ल्ड चैंपियन भी बन सकते हैं. फेमी King of the Ring टूर्नामेंट भी जीत सकते हैं. समरस्लैम में उनकी रोमन रेंस के साथ टक्कर हो सकती है.

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर 4 / 6

ब्रॉन ब्रेकर भी लंबे समय से वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना देख रहे हैं. King of the Ring टूर्नामेंट जीतकर उनका ये ख्वाब पूरा हो सकता है. ब्रेकर भी कंपनी के फ्यूचर स्टार हैं. उन्हें बड़ा पुश दिया जाना पक्का है. वो King of the Ring टूर्नामेंट जीतकर समरस्लैम में टाइटल मैच प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

जे उसो

जे उसो5 / 6

रोमन रेंस ने जे उसो को कह दिया है कि अब वो कोडी रोड्स की अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप का पीछा करें. जे को बहुत जल्द ये मौका मिल सकता है. वो King of the Ring टूर्नामेंट जीतकर समरस्लैम में कोडी का सामना चैंपियनशिप के लिए कर सकते हैं.

एलए नाइट

एलए नाइट6 / 6

एलए नाइट ने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त काम किया है. अभी तक वो वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए हैं. फैंस की मांग के बावजूद उन्हें मौका नहीं मिला है. नाइट King of the Ring टूर्नामेंट जीत सकते हैं. वो इसके जरिए समरस्लैम 2026 में टाइटल मैच प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन