WWE Clash in Italy 2026 के बाद SmackDown के पहले शो में क्या होगा? Roman Reigns के भाई को लग सकता है झटका

WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. बड़े मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया गया है. कुछ स्टार्स की वापसी भी हो सकती है. जानिए कौन से मुकाबले ब्लू ब्रांड में होंगे.

WWE
1 / 6
WWE SmackDown में क्या होगा?

WWE SmackDown: हाल ही में WWE Clash in Italy 2026 का आयोजन इटली में हुआ था. वहां पर फैंस को पांच बड़े मुकाबले देखने को मिले. कंपनी का यूरोप का दौरा जारी है. Clash in Italy 2026 के बाद  SmackDown के पहले एपिसोड पर अब सभी की नजरें होंगी. वहां पर बड़ा बवाल हो सकता है. कंपनी ने कुछ ऐलान पहले ही कर दिए हैं. दिग्गजों की वापसी भी इस बार देखने को मिल सकती है.  ट्रिपल एच द्वारा वहां पर बड़े तोहफे दिए जा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.

विज्ञापन

किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का मैच

किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का मैच2 / 6

Raw में इस हफ्ते किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का आगाज हो गया है. ओबा फेमी ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इसके तहत अब SmackDown में भी मैच होगा. जे उसो, एलए नाइट, रॉयस कीज और फिन बैलर का मैच होगा. बैलर को हाल ही में ब्लू ब्रांड में शिफ्ट किया गया है. रोमन रेंस के भाई जे के ऊपर सभी की नजरें होंगी. वो इस मैच को जीत सकते हैं. अगर हार गए तो उन्हें झटका लग सकता है.

विज्ञापन

क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट

क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट3 / 6

क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का पहला राउंड SmackDown में होगा. Raw में इयो स्काई ने मैच जीता था. जेड कार्गिल, सोल रुका, लायरा वैल्किरिया और शार्लेट फ्लेयर के बीच टक्कर होगी. इस मैच में फ्लेयर के जीतने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं. वो दमदार एक्शन दिखा सकती हैं.

कोडी रोड्स का अगला विरोधी कौन होगा?

कोडी रोड्स का अगला विरोधी कौन होगा?4 / 6

कोडी रोड्स ने हाल ही में क्लैश इन इटली में गुंथर को हराकर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप रिटेन की. कोडी की ये विवादास्पद जीत था. कहा जा रहा है कि कोडी और गुंथर के बीच आगे जाकर रीमैच हो सकता है. गुंथर इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में अपना गुस्सा दिखा सकते हैं.

विज्ञापन

क्या दिग्गजों की होगी वापसी?

क्या दिग्गजों की होगी वापसी?5 / 6

SmackDown में इस हफ्ते फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है. रैंडी ऑर्टन, केविन ओवेंस, इल्जा ड्रेगनोव, सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर जैसे स्टार्स एक्शन से बाहर चल रहे हैं. इनमें से किसी की भी वापसी हो  सकती है. ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा.

टाइमिंग में हुआ बदलाव

टाइमिंग में हुआ बदलाव6 / 6

WWE का यूरोपीय समर टूर चल रहा है. इस वजह से टाइमिंग में बदलाव भी होगा. ये शो इटली के बोलोग्ना स्थित यूनिपोल एरीना से प्रसारित होगा. भारत में इसकी शुरुआत 5 जून को रात में 11.30 बजे से होगी. भारतीय फैंस को अपनी नींद खराब करनी पड़ सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन