---विज्ञापन---

WWE

WWE Elimination Chamber 2026 में होने वाले सभी मैचों और उनके संभावित नतीजों की भविष्यवाणी

WWE Elimination Chamber 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. मेंस और विमेंस चैंबर मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में होने वाले मैचों की संभावित विजेता कौन-कौन हैं.

Author Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 22, 2026 08:21
WWE Elimination Chamber 2026

WWE Elimination Chamber Predictions: WWE फैंस की नजरें Elimination Chamber प्रीमियम लाइव इवेंट पर हैं. WrestleMania 42 ये WWE का अंतिम इवेंट है. यहां से रोड टू रेसलमेनिया 42 की शुरुआत होगी. Elimination Chamber का आयोजन आगामी 28 फरवरी को शिकागो, इलिनोइस के यूनाइटेड सेंटर में होगा. कंपनी ने चार बड़े मैचों का ऐलान किया है. मेंस और वुमेंस चैंबर मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. शो में Raw और SmackDown ब्रांड के स्टार्स हिस्सा लेंगे. सभी के दिमाग में एक ही सवाल हैं कि चार मुकाबलों में आखिरकार जीत किसकी होगी. अलग-अलग नाम रिपोर्ट्स में सामने आ रहे हैं. इस आर्टिकल में हम आपको संभावित नतीजों के बारे में बताएंगे.

मेंस चैंबर मैच

मेंस चैंबर मैच बहुत ही तगड़ा होता है. इस बार का चैंबर मैच जो जीतेगा, उसे रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच मिलेगा. छह स्टार्स इस मुकाबले में हिस्सा लेंगे. रैंडी ऑर्टन, एलए नाइट, ट्रिक विलियम्स, जे’वॉन एवंस और कोडी रोड्स का नाम तय हो गया है. एक और स्टार इस मुकाबले में शामिल होगा. मुकाबले में कुछ युवा स्टार भी शामिल हैं. ऐसा लगता है कि ऑर्टन मुकाबला जीतकर रेसलमेनिया 42 में मैकइंटायर का सामना करेंगे. फैंस इनके मैच को बड़े स्टेज पर जरूर पसंद करेंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns नहीं बनेंगे चैंपियन! इन 3 कारणों से Triple H ले सकते हैं बड़ा फैसला

---विज्ञापन---

वुमेंस चैंबर मैच

वुमेंस चैंबर मैच जीतने वाली रेसलर को भी रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मिलेगा. इस मैच में भी छह स्टार्स हिस्सा लेंगी. टिफनी स्ट्रेटन, रिया रिप्ली, एलेक्सा ब्लिस, ओस्का और कियाना जेम्स का नाम तय हो गया है. एक और स्टार का नाम जल्द तय हो जाएगा. मुकाबले में तगड़ा एक्शन इस बार देखने को मिलेगा. ब्लिस मुकाबले को जीतकर रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल कर सकती हैं.

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच

Elimination Chamber 2026 में सीएम पंक भी एक्शन में दिखेंगे. वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. दोनों के बीच पहले भी मैच हो चुका है. वहां पर पंक ने टाइटल रिटेन किया था. पंक का मैच रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस के साथ भी ऑफिशियल हो चुका है. बैलर कह चुके हैं कि वो पंक को उनके होमटाउन में मात देंगे. पंक को मुकाबला जीतने के लिए कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है. उम्मीद के मुताबिक वो अंत में टाइटल रिटेन कर लेंगे.

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

बैकी लिंच अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को एजे ली के खिलाफ डिफेंड करेंगी. दोनों की राइवलरी खतरनाक चल रही है. कंपनी में ली 11 साल बाद सिंगल्स मैच लड़ेंगी. इस बार उनके पास चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है. WWE द्वारा एजे को बड़ा तोहफा मिल सकता है. वो नई वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन सकती हैं. बैकी के टाइटल रन का अंत हो सकता है.

ये भी पढ़ें:-3 WWE स्टार्स जिन्हें 2026 Elimination Chamber मैच जीतकर इतिहास रचना चाहिए, Triple किसे देंगे मौका?

First published on: Feb 22, 2026 08:21 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.