WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns नहीं बनेंगे चैंपियन! इन 3 कारणों से Triple H ले सकते हैं बड़ा फैसला

WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. वहां पर रोमन रेंस का मैच सीएम पंक के साथ होगा. कुछ कारणों से शायद रोमन इस बार चैंपियन नहीं बनेंगे. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE WrestleMania 42

Roman Reigns: WWE में WrestleMania 42 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. फैंस को बड़े सरप्राइज मिलने वाले हैं. WWE के मेगा इवेंट का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. रोमन रेंस का मैच तय कर दिया गया है. सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. सभी को लग रहा है कि रेंस इस बार चैंपियन बन जाएंगे, लेकिन नतीजा बदल सकता है. यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों WrestleMania 42 में रेंस चैंपियन नहीं बनेंगे.

विज्ञापन

पार्ट-टाइमर हैं रोमन रेंस

रोमन रेंस 2020 से 2024 तक चैंपियन रहे. 1316 दिन तक बतौर चैंपियन उन्होंने काम किया. रेंस पिछले कुछ सालों से पार्ट-टाइमर के रूप में काम कर रहे हैं. बड़े इवेट्स में ही वो नज़र आते हैं. वहीं सीएम पंक हर हफ्ते एक्टिव रहते हैं. रोमन अगर चैंपियन बनते हैं तो उन्हें लगातार टीवी पर बने रहना होगा. ये काम मुमकिन नहीं है. इस कारण से रोमन को शायद ट्रिपल एच जीत के लिए बुक नहीं करेंगे.

विज्ञापन

रोमन रेंस को टाइटल की जरूरत नहीं

रोमन रेंस अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. पूरी दुनिया में उनके फैन हैं. रेंस को रिंग में खूब चीयर किया जाता है. कंपनी ने उनके ऊपर खूब निवेश किया है. रेंस ने भी बहुत बिजनेस WWE को दिया है. रोमन को अब टाइटल की जरूरत नहीं हो. वो बिना चैंपियनशिप के भी रिंग में जबरदस्त काम कर सकते हैं. ट्रिपल एच इस कारण से भी उन्हें चैंपियन नहीं बना सकते हैं.

विज्ञापन

सीएम पंक को चाहिए मेगा इवेंट में बड़ी जीत

पिछले साल रेसलमेनिया के नाइट-1 के मेन इवेंट में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस की टक्कर हुई थी. अपने करियर में पहली बार पंक ने मेन इवेंट किया था. रेंस और पंक को हार का सामना करना पड़ा था. पंक ने बतौर चैंपियन अभी तक बढ़िया काम किया है. रेसलमेनिया 41 में उनकी जीत से टाइटल रन और ज्यादा मजबूत हो जाएगा. उन्हें मेगा इवेंट में बड़ी जीत की जरूरत भी है. इस वजह से भी रेंस को ट्रिपल एच चैंपियन शायद नहीं बनाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ