---विज्ञापन---

WWE angle-right

WrestleMania 42 से 4 दिन पहले WWE को अचानक मिला नया चैंपियन, फेमस स्टार ने 7 अन्य रेसलर्स की बजाई बैंड!

कुछ ही दिन बाद WWE WrestleMania 42 का आयोजन होने वाला है. फैंस इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इससे पहले कंपनी को एक नया चैंपियन भी मिल गया है. WWE ने सभी को सरप्राइज दिया है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

---विज्ञापन---

New WWE Champion: WWE में WrestleMania की धूम मची हुई है. इस वीकेंड शानदार इवेंट देखने को मिलने वाला है. फैंस भी खुश हैं. पिछले एक महीने में कंपनी को कुछ नए चैंपियन भी देखने को मिले हैं. WWE ने वीकली एपिसोड में बड़े सरप्राइज फैंस को दिए हैं. खैर अब एक और नया चैंपियन WrestleMania 42 से पहले WWE यूनिवर्स को मिल गया है. फेमस स्टार ने अपने करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल कर वाहवाही लूटी है.

कौन बना नया चैंपियन?

दरअसल केंडल ग्रे ने NXT में जाने से पहले WWE EVOLVE वुमेंस चैंपियनशिप छोड़ दी थी. टाइटल खाली हो गया था. ब्रांड के जनरल मैनेजर टिमोथी थेचर ने इसके बाद बड़ा ऐलान किया. उन्होंने टाइटल हासिल करने के लिए 15 अप्रैल को शो में एक गौंटलेट मैच का आयोजन किया. इस मैच में आठ वुमेंस स्टार्स ने हिस्सा लिया. मैच में तगड़ा एक्शन दिखा. हर कोई स्टार जीत के करीब भी आया अंत में वेंडी चू ने सात अन्य स्टार्स को हराकर टाइटल अपने नाम किया. जीत के बाद वेंडी काफी खुश नज़र आईं. उन्होंने इसे गर्व का पल बताया. WrestleMania 42 से चार दिन पहले कंपनी ने नया चैंपियन बनाने का फैसला कर अच्छा काम किया. वेंडी की जीत पर फैंस भी झूम उठे थे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE WrestleMania 42 में होगी प्रियंका चोपड़ा के जेठ की धमाकेदार एंट्री, इस रोल में आएंगे नजर

WWE WrestleMania 42 में होने वाले हैं बड़े मैच

WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. पिछले साल भी वहीं पर मेगा इवेंट हुआ था. खैर इस बार शो में बड़े स्टार्स एक्शन में नज़र आएंगे. ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस, सीएम पंक, रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स सहित तमाम रेसलर्स कम्पीट करने के लिए तैयार हैं. कंपनी ने 13 मैचों का ऐलान किया है. नाइट-1 में 7 और नाइट-2 में 6 मुकाबले होने वाले हैं. नाइट-2 के मेन इवेंट में रोमन और पंक का वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच तय किया गया है. वहीं नाइट-1 में कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के बीच मुकाबला होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WrestleMania में Roman Reigns को पीटकर टाइटल जीतने वाले 3 WWE स्टार्स, एक ने 1316 दिन की बादशाहत का किया अंत

---विज्ञापन---
First published on: Apr 16, 2026 03:32 PM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola