WWE WrestleMania 42 में होगी प्रियंका चोपड़ा के जेठ की धमाकेदार एंट्री, इस रोल में आएंगे नजर
WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं. फैंस को तगड़ा इवेंट देखने को मिलने वाला है. शो में बड़े सरप्राइज भी मिलेंगे. खैर WrestleMania 42 को लेकर कंपनी ने अब एक और बड़ा ऐलान कर दिया है.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Apr 16, 2026 09:35
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Apr 16, 2026 09:35
Share :
WWE WrestleMania 42
---विज्ञापन---
WrestleMania 42: WWE में इस समय WrestleMania 42 की धूम मची हुई है. फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिलने वाले हैं. फैंस और स्टार्स अच्छा इवेंट देने के लिए तैयार हैं. ट्रिपल एच ने कह दिया है कि शो में बड़े सरप्राइज मिलेंगे. जॉन सीना भी वहां पर वापसी करने वाले हैं. वो होस्ट की भूमिका निभाएंगे. पिछले साल के अंत में उन्होंने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. लंबे समय बाद वो टीवी पर दिखेंगे. खैर WWE ने शो से जुड़ी एक अहम जानकारी दे दी है.
WWE WrestleMania 42 को लेकर बड़ा ऐलान
WrestleMania 42 में खास पल देखने को मिलेंगे. रेसलर्स के अलावा सेलिब्रिटी भी नज़र आएंगे. इस बार का थीम सॉन्ग भी जबरदस्त है. आपको बता दें कि मल्टी-प्लैटिनम और ग्रैमी-नोमिनेटेड रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट जो जोनस WrestleMania 42 में राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगे. उनका जलवा भी फैंस को देखने को मिलेगा. WWE ने जो जोनस को बहुत बड़ा मौका दिया है. आपको बता दें जो जोनस भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के बड़े भाई है. प्रियंका के परिवार का सदस्य अब मेगा इवेंट में जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
WrestleMania 42 के मेन इवेंट में होंगे बड़े मुकाबले
WrestleMania 42 नाइट-1 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. फैंस इस मैच को लेकर बहुत उत्साहित हैं. रैंडी ने कुछ हफ्ते पहले कोडी के ऊपर हील टर्न लिया था. अब वो काफी खतरनाक बन चुके हैं. वहीं नाइट-2 के मेन इवेंट सीएम पंक वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. इन दोनों की राइवलरी भी अभी तक जबरदस्त रही है. दोनों एक-दूसरे को हराने का दावा ठोक चुके हैं. कहा जा रह है कि इस बार रेंस नए चैंपियन बन सकते हैं.