John Cena: हाल ही में 13 दिसंबर को जॉन सीना ने अपने WWE करियर का अंतिम मैच लड़ा. सीना ने कंपनी में 20 साल से ज्यादा समय तक बतौर फेस काम किया. सीना ने हमेशा तगड़े मुकाबले दिए. बैकस्टेज भी उन्होंने अपने स्वभाव से सभी का दिल जीता. सीना मेक-ए-विश फाउंडेशन के लिए हमेशा चर्चा में रहे. उन्होंने इसके जरिए कई लोगों की मदद की. सीना के पास सबसे ज्यादा विश पूरे करने का रिकॉर्ड है. खैर अब उनकी तर्ज पर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स भी चल पड़े हैं. कई लोगों का मानना है कि कंपनी को दूसरा जॉन सीना मिल गया है.
2025 में WWE चैंपियन कोडी रोड्स ने लूटी वाहवाही
Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. इसके बाद सभी के दिमाग में एक ही सवाल चल रहा था कि आखिर कौन उनकी जगह लेगा. इसका जवाब अब लगभग मिल गया है. आप सभी जानते हैं कि 2022 में WWE में वापसी के बाद से कोडी रोड्स छाए हुए हैं. कंपनी का दारोमदार बतौर फेस उनके ऊपर ही है. उन्होंने इस बार अपने एक कदम से ये बता दिया है कि वो अगले सीना बनेंगे. रोड्स ने सीना के नक्शेकदम पर चलते हुए 2025 में मेक-ए-विश के लिए रिकॉर्ड नंबर में विश पूरे किए हैं. लिस्ट में उनका नाम टॉप पर है. फाइटफुल सलेक्ट की रिपोर्ट के अनुसार द अमेरिकन नाईटयमेयर ने अन्य स्टार्स की तुलना में सबसे ज्यादा इच्छाएं पूरी की हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE Year Ender: 8 सुपरस्टार्स जिन्होंने 2025 में डबल चैंपियन बनकर रचा इतिहास
WWE में कोडी रोड्स का जल्द होगा बड़ा मैच
WWE में कोडी रोड्स की राइवलरी इस समय ड्रू मैकइंटायर के साथ चल रही है. दोनों ने अपनी सारी हदें पार की हैं. इनके बीच पहले भी मुकाबले हुए हैं. वहां पर मैकइंटायर को सफलता नहीं मिली. कोडी और मैकइंटायर के बीच जल्द ही एक और चैंपियनशिप मैच होने वाला है. इस बार मुकाबले में कोई बड़ी शर्त जुड़ सकती है. दोनों स्टार्स इसके लिए सहमत हो गए हैं. ब्लू ब्रांड के आगामी एपिसोड में इसके बारे में पूरी जानकारी सामने आ जाएगी.
ये भी पढ़ें:-WWE में 2025 में Roman Reigns साबित हुए फिसड्डी, Triple H की वजह से करियर का रहा सबसे खराब साल
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines