WWE में 2025 में Roman Reigns साबित हुए फिसड्डी, Triple H की वजह से करियर का रहा सबसे खराब साल

WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. हर साल वो कुछ ना कुछ धमाकेदार करते हैं. 2025 उनके लिए बिल्कुल भी बढ़िया नहीं रहा. उन्हें लेकर खराब आंकड़े सामने आए है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

रोमन रेंस के लिए 2025 कैसा रहा?

Roman Reigns: 2025 बहुत जल्द खत्म होने वाला है. WWE स्टार रोमन रेंस के लिए ये साल कुछ खास नहीं रहा. कम मुकाबलों का वो हिस्सा बने. ज्यादातर ब्रेकर पर ही ट्राइबल चीफ रहे. उनकी बुकिंग भी कुछ खास अंदाज में नहीं की गई. टाइटल पिक्चर से भी उन्हें दूर रखा गया. रेसलमेनिया का उन्होंने मेन इवेंट किया, लेकिन वहां पर भी रोमन को करारी हार का सामना करना पड़ा. रोमन को लेकर अब कुछ आंकड़े सामने आए हैं, जिससे पता चलता है कि उनके करियर का सबसे खराब साल 2025 हो सकता है.

विज्ञापन

WWE स्टार रोमन रेंस के खराब आंकड़े आए सामने

रोमन रेंस का पार्ट-टाइम शेड्यूल है. इसके बावजूद वो टॉप स्टार्स में से एक हैं. अपनी स्टार पावर से उन्होंने सभी के दिलों में जगह बनाई है. जब भी उनका एंट्रेंस म्यूजिक बजता है, तो फैंस खुशी से उछल पड़ते हैं. अगस्त, 2020 के बाद बहुत कम मौके आए जब रोमन ने रिंग में हार मानी. सिंगल्स मैच में 2024 में वो पिन हुए. 2023 मनी इन द बैंक में द उसोज़ के खिलाफ रेंस और सिकोआ को हार का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

2025 में रोमन रेंस ने कुल 7 मुकाबले लड़े. उनका पहला मैच नेटफ्लिक्स पर Raw के डेब्यू एपिसोड में सोलो सिकोआ के खिलाफ हुआ था. वहां पर उन्होंने जीत दर्ज की. इसके बाद रॉयल रंबल मैच में उन्होंने एंट्री की. रेंस को वहां पर सीएम पंक ने एलिमिनेट किया. रेसलमेनिया में भी उन्हें हार मिली. इसके बाद ब्रॉन्सन रीड के साथ उनकी राइवलरी रही. रेंस को सात मैचों में से चार में हार का सामना करना पड़ा. केविन तीन ही मुकाबले वो जीत पाए. उनकी जीत का प्रतिशत 42.9 ही रहा और पहले ऐसा कभी नहीं हुआ. रीड ने तक उन्हें पिन करके सभी को चौंका दिया. इससे साफ पता चलता है कि ट्रिपल एच ने उनकी बुकिंग पर ध्यान नहीं दिया है.

विज्ञापन

WWE Royal Rumble 2026 में दिखेगा रोमन रेंस का जलवा

Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहां पर रोमन रेंस का जलवा भी देखने को मिलेगा. उन्हें भी एडवर्टाइज किया जा रहा है. उम्मीद के मुताबिक वो मेंस रॉयल रंबल मैच में नज़र आएंगे. वो इस मुकाबले में जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेंस रंबल मैच जीतकर चैंपियनशिप के लिए हुंकार भर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:-WWE Year Ender: 8 सुपरस्टार्स जिन्होंने 2025 में डबल चैंपियन बनकर रचा इतिहास

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ