WWE Backlash 2026 Results: WWE Backlash 2026 काफी शानदार रहा. शो में पांच बड़े मुकाबले हुए. सभी टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से खूब दिल जीता. रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ने भी कम्पीट किया. मेन इवेंट में रेंस ने धमाल मचाया. हालांकि, जीत के बाद उनकी तगड़ी पिटाई भी हुई. वुमेंस डिवीजन ने भी बढ़िया काम किया. जॉन सीना ने भी शो में आए. उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया. आइए आपको बताते हैं कि Backlash 2026 में क्या-क्या हुआ.
सैथ रॉलिंस vs ब्रॉन ब्रेकर
सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर ने एक बार फिर अपने एक्शन से सभी का दिल जीत लिया. दोनों ने रिंग के बाहर भी आतंक मचाया. कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. ब्रेकर ने कई बार रॉलिंस को स्पीयर लगाया. वहीं रॉलिंस ने भी स्टॉम्प से ब्रेकर को धराशाई किया. मैच में पॉल हेमन ने भी दखलअंदाजी की. मैच के अंत में रॉलिंस को पीटने के लिए ऑस्टिन थ्योरी और लोगन पॉल भी आए. दोनों के ऊपर रॉलिंस ने चेयर से हमला किया. हालांकि, रिंग में इसका फायदा ब्रेकर को मिला. ब्रेकर ने तूफानी स्पीयर के साथ रॉलिंस का खेल खत्म कर दिया. रॉलिंस के खिलाफ उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें: Triple H ने किया WWE Backlash 2026 का बेड़ागर्क! ये 5 बड़ी गलतियां कर फैंस का तोड़ा दिल
ट्रिक विलियम्स vs सैमी ज़ेन
ट्रिक विलियम्स ने सैमी ज़ेन के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच रेसलमेनिया का रीमैच हुआ था. सैमी ने मैच जीतने की पूरी कोशिश की. बीच में चीटिंग करते हुए भी वो नज़र आए. विलियम्स का साथ देने के लिए लिल याच्टी भी मौजूद थे. याच्टी ने मैच में खूब दखल दिया. उनके ऊपर सैमी ने कैंडी स्टिक से हमला किया. याच्टी ने भी सैमी को स्टिक से धोया. रिंग के बाहर सैमी ने शानादर हैलुवा किक याच्टी को लगाई. इसका फायद रिंग में विलियम्स को मिला. उन्होंने सैमी को ट्रिक शॉट मूव लगाकर पिन करते हुए टाइटल रिटेन किया. मैच के बाद याच्टी ने पैसे उड़ाकर विलियम्स की जीत का जश्न मनाया.
डैनहाउजेन का मैच
डैनहाउजेन ने मिनी डैनहाउजेन के साथ मिलकर किट विल्सन और द मिज़ के साथ मुकाबला लड़ा. शुरुआत में मिनी डैनहाउजेन ने अपना दम दिखाया. उन्हें विल्सन और मिज़ ने भी खूब पीटा. डैनहाउजेन को बहुत देर बाद टैग मिला. उन्होंने दोनों स्टार्स को सबक सिखाया. मैच में डैनहाउजेन के कैरेक्टर के छोटे बच्चे भी आए थे. मिज़ ने चीटिंग करते हुए अग्निशमक यंत्र का उपयोग किया. इसका नुकसान विल्सन को हुआ. डैनहाउजेन ने रिंग के अंदर मिज़ को पंप किक लगाई और पिन करते हुए जबरदस्त जीत दर्ज की.
इयो स्काई का मैच
इयो स्काई और ओस्का के बीच गजब की टक्कर हुई. दोनों ने शो का सबसे बढ़िया मैच दिया. स्काई ने अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स का खूब उपयोग किया. वहीं ओस्का ने स्काई को कई बार लॉक में फंसाने की कोशिश की. ओस्का ने मिस्ट का प्रयोग भी किया. स्काई ने चालाकी से वहां पर एक बुक उठाकर खुद को मिस्ट से बचा लिया. मैच के अंत में ओस्का थोड़ा कमजोर पड़ गई थी. स्काई ने उन्हें टॉप रोप से मूनसॉल्ट लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल की. मैच के बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया. ओस्का का फेस टर्न देखने को मिला.
जॉन सीना का सैगमेंट
जॉन सीना ने शानदार प्रोमो दिया. सीना ने एक नए शो की शुरुआत की घोषणा की, जिसका नाम जॉन सीना क्लासिक रखा गया है. दिग्गज ने कहा कि जॉन सीना क्लासिक में NXT के स्टार्स मेन रोस्टर के रेसलर्स से टक्कर लेंगे. सीना ने कहा कि टूर्नामेंट के लिए एक नई चैंपियनशिप शुरू की जाएगी. सभी स्टार्स चैंपियन बनने के लिए कम्पीट करेंगे. सीना ने कहा कि वो इस प्रोजेक्ट में खुद शामिल रहेंगे. उन्होंने बताया कि फैंस भी स्टार्स को ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करके चैंपियन बना सकते हैं.
रोमन रेंस का मैच
रोमन रेंस ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड की. दोनों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी. फाटू ने समोअन ड्रॉप, मूनसॉल्ट और टोंगन डेथ ग्रिप मूव्स से बवाल मचाया. वहीं रेंस ने फाटू को कई बार सुपरमैन पंच लगाए. रिंग के बाहर भी फाटू ने रेंस का बुरा हाल किया. वो हार मानने को बिल्कुल भी तैयार नहीं थे. अंत में रेंस ने टर्नबकल भी निकाल दिया था. उसमें उन्होंने फाटू को पटका. रेंस ने फिर सुपरमैन पंच लगाए. इसके बाद उन्होंने फाटू को स्पीयर लगाकर पिन किया और अपना टाइटल रिटेन कर लिया. मैच के बाद फाटू ने रेंस को कई बार टोंगन डेथ ग्रिप लगाकर उनकी बुरी हालत कर दी. फाटू ने रेफरी और WWE ऑफिशियल्स पर भी हमला किया.
ये भी पढ़ें: WWE Backlash 2026 में John Cena की वापसी फेल! बड़ा ऐलान सुनते ही फैंस के उतरे चेहरे
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines