Triple H ने किया WWE Backlash 2026 का बेड़ागर्क! ये 5 बड़ी गलतियां कर फैंस का तोड़ा दिल
WWE Backlash 2026 ठीक रहा. शो में बड़े मुकाबले देखने को मिले. रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आए. मेन इवेंट में उनका मुकाबला हुआ. कुछ गलतियां भी कंपनी ने की, जिनके बारे में हम आपको बताएंगे.

WWE Backlash 2026 Big Mistakes: WWE Backlash 2026 का समापन हो गया है. शो में कुल पांच मुकाबले हुए. शुरुआत में सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर का मैच हुआ. वहीं मेन इवेंट में रोमन रेंस ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड की. सभी मैचों में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. इसके बावजूद इवेंट में कुछ चीजें गलत हुईं. इस आर्टिकल में हम उन तीन गलतियों के बारे में बात करेंगे जो ट्रिपल एच ने Backlash 2026 में कीं.
कोई सरप्राइज नहीं
2 / 6Backlash 2026 में फैंस को बहुत चीजों की उम्मीदें थीं. सोचा था कि किसी बड़े स्टार की वापसी होगी. कोई हैरान करने वाला पल भी देखने को मिला. ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. ट्रिपल एच ने एक साधारण शो दर्शकों को दिया. ये उनके द्वारा की गई बहुत बड़ी गलती थी. फैंस को तोहफे मिलते तो मजा आता.
जॉन सीना का साधारण ऐलान
3 / 6Backlash 2026 में जॉन सीना ने आकर साधारण ऐलान किया. उन्होंने कहा कि जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट की शुरुआत होगी. उनकी घोषणा को पहले खूब हाइप किया गया था. फैंस को लगा था कि वो कोई ब्लॉकबस्टर चीज करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. ट्रिपल एच ने सीना की अच्छी बुकिंग नहीं की.
मिस्ट्री पार्टनर
4 / 6Backlash 2026 में डैनहाउजेन के मिस्ट्री पार्टनर को भी खूब हाइप किया गया था. लगा था कि कोई बड़ा स्टार वापसी करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ट्रिपल एच ने मिनी डैनहाउजेन को वहां पर खड़ा कर दिया. कुछ देर तक तो बहुत लोगों को चीजें समझ ही नहीं आई होंगी. ये भी ट्रिपल एच की बड़ी गलती रही.
रोमन रेंस को कमजोर दिखाना
5 / 6रोमन रेंस ने जेकब फाटू के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की. पूरे मुकाबले में रेंस काफी कमजोर दिखे. फाटू का दबदबा रहा. वहीं मैच के बाद भी फाटू ने रेंस के ऊपर जानलेवा हमला किया. कहीं ना कहीं बतौर चैंपियन रेंस को ट्रिपल एच ने मुकाबले में कमजोर नहीं दिखाना चाहिए था.
शुरुआती मैच में दखलअंदाजी
6 / 6सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ. दोनों ने खतरनाक एक्शन दिखाया. इस मैच में लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी ने भी दखलअंदाजी की. इनकी वजह से ही रॉलिंस को ध्यान भटका. कहीं ना कहीं ये चीज नहीं होनी चाहिए थे. दोनों का क्लीन तरीके से बुक करना चाहिए था. ट्रिपल एच की ये बड़ी गलती रही.