Match Announced for Wrestlepalooza: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Wrestlepalooza रहने वाला है। Raw के आखिरी एपिसोड द्वारा कंपनी ने इस शो के लिए कमर कसना शुरू कर दिया है। Wrestlepalooza का आयोजन 20 सितंबर 2025 को इंडियानापोलिस में होने वाला है। अब इवेंट के लिए एक तगड़े मैच का ऐलान हो गया है। दो खूबसूरत विमेंस स्टार्स आमने-सामने होंगी और इसी बीच एक नई चैंपियन मिलना तय है।
नेओमी ने विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप छोड़ दी
नेओमी ने Evolution 2025 में अपना Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करके विमेंस वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा किया था। वो लंबे समय बाद चैंपियन बनी थीं और फैंस उनके रन को लेकर उत्साहित थे। हालांकि, नेओमी प्रेग्नेंट हैं और इसी वजह से उन्हें अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को मजबूरन छोड़ना पड़ा। इसके बाद से नई विमेंस वर्ल्ड चैंपियन नहीं मिली है और इसी के चलते मैच का ऐलान हुआ है।
इन खूबसूरत स्टार्स के बीच होगा मैच
Raw के हालिया एपिसोड में जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने बताया स्टैफनी वकेर और इयो स्काई के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए Wrestlepalooza में मैच होगा। अभी कोई चैंपियन नहीं हैं और दोनों के पास ही टाइटल जीतने का काफी अच्छा मौका है। स्टैफनी और स्काई के बीच पहले कुछ मैच हुए हैं लेकिन उनका सही तरह से अंत नहीं हो पाया। अब अगले इवेंट में वो अपने मैच द्वारा बवाल मचा सकती हैं। स्टैफनी अपने मेन रोस्टर करियर की पहली चैंपियनशिप जीतना चाहेंगी।
जॉन सीना का भी होगा मैच
अभी Wrestlepalooza के लिए सिर्फ एक ही मैच का ऐलान देखने को मिला है। हालांकि, जॉन सीना भी शो का हिस्सा बनेंगे। सीना अपने रिटायरमेंट टूर पर हैं और WWE ने बताया है कि Wrestlepalooza में दिग्गज का मैच होगा। SummerSlam में ब्रॉक लैसनर ने वापसी करके जॉन सीना पर हमला किया था। संभावित तौर पर ब्रॉक लैसनर वापसी कर सकते हैं और जॉन सीना के खिलाफ उनकी भिड़ंत देखने को मिल सकती है। दोनों काफी बड़े दुश्मन रहे हैं और इसी वजह से उन्हें आखिरी बार आमने-सामने देखना फैंस पसंद करेंगे।
ये भी पढ़ें:- WWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns के भाई की हार, फीमेल स्टार ने CM Punk पर जड़ा थप्पड़
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines