Latest Mehendi Designs: नवरात्रि में सूने ना रखें अपने हाथ, कुछ यूनिक लगाना है तो ये 7 मेहंदी डिजाइन रहेंगे बेस्ट

Trendy Mehendi Design: नवरात्रि में अबतक मेहंदी नहीं लगाई है तो यहां आपके लिए मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइन दिए गए हैं जो आपके हाथों की खूबसूरती पर चार-चांद लगा देंगे. चलिए, बिना देरी किए चुन लीजिए अपने फेवरेट मेहंदी डिजाइन.

floral mehendi designs
1 / 8
मेहंदी के ये डिजाइन लेटेस्ट और यूनिक हैं. Image Credit - AI

Unique Mehendi Designs: त्योहारों में मेहंदी लगाना बेहद अच्छा लगता है. विवाहित महिलाओं, लड़कियों और छोटी बच्चियों को भी मेहंदी लगाने का बेहद शौक होता है. खासकर नवरात्रि के दिनों में मेहंदी लगाने पर पूजा और कीर्तन के दौरान हाथों की खूबसूरती अलग ही होती है. कभी मेहंदी घर में खुद लगाई जाती है तो कभी किसी बाहर से लगवाई जाती है. दोनों ही सिचुएशन में आपको कौन सी मेहंदी लगवानी है यह क्लियर ना हो तो दिक्कत होती है. ऐसे में यहां आपके लिए कुछ चुनिंदा मेहंदी के डिजाइन्स दिए गए हैं. ये डिजाइन मॉडर्न हैं, स्टाइलिश हैं, ट्रेंडी हैं और यूनिक भी हैं.

विज्ञापन

मॉडर्न मेहंदी डिजाइन

मॉडर्न मेहंदी डिजाइन 2 / 8

आप मेहंदी के इस डिजाइन को लगा सकती हैं. इसे बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी और इसे लगाना आसान भी है. बस आपको बीच में कमल ध्यान से बनाना होगा. Image Credits - Insta/mehandibykamlesh

विज्ञापन

मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइन

मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइन 3 / 8

अगर आपको मिनिमलिस्ट मेहंदी पसंद है तो आप हाथों पर यह ट्रेंडी मेहंदी भी लगा सकती हैं. जब यह मेहंदी सूखती है तो बेहद खूबसूरत नजर आती है. Image Credits - Insta/theugcjournel_

भरे हाथ के लुक वाली सिंपल मेहंदी

भरे हाथ के लुक वाली सिंपल मेहंदी 4 / 8

मेहंदी का यह डिजाइन देखिए. यह खूबसूरत होने के साथ ही हाथों को भरा-भरा लुक भी देती है. खासकर इसका कलाई और उंगलियों का डिजाइन बेहद खूबसूरत है. Image Credits - Insta/mehsooq_henna

विज्ञापन

सिंपल और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन

सिंपल और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन 5 / 8

हाथ के पिछले हिस्से पर आप कुछ इस तरह की सिंपल और स्टाइलिश मेहंदी को लगा सकती हैं. इस लगाने में आपको चंद मिनट ही लगेंगे. Image Credits - Insta/priya_mehndi_art__

पतली कीप वाली लेटेस्ट मेहंदी

पतली कीप वाली लेटेस्ट मेहंदी 6 / 8

अगर आपको मेहंदी लगानी आती है या आप किसी से मेहंदी लगवा रही हैं तो यह डिजाइन लगवाएं. पतली कीप से लगाई गई इस मेहंदी की खूबसूरती ही अलग है. Image Credits -Insta/gorgeousbangladeshis

विज्ञापन

ट्रेंडी और मॉडर्न मेहंदी डिजाइन

ट्रेंडी और मॉडर्न मेहंदी डिजाइन 7 / 8

इस यूनिक से डिजाइन को देखिए. मेहंदी का यह डिजाइन ट्रेंडी होने के साथ ही बेहद मॉडर्न भी है. इस मेहंदी डिजाइन की डिटेलिंग देखने लायक है. Image Credits - Insta/rashmimehendibangalore

बड़े फूलों वाली मेहंदी

बड़े फूलों वाली मेहंदी 8 / 8

नवरात्रि पर लगाने के लिए यह मेहंदी भी बेहद खूबसूरत है. मेहंदी का यह डिजाइन बेहद सुंदर और अट्रैक्टिव है. इसे आप मेहंदी आर्टिस्ट को दिखाएंगी तो वह भी आपकी पसंद की तारीफ करेंगे. Image Credits - Insta/lata_meahndi_artist यह भी पढ़ें - नवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो इन 5 बातों का रखें ख्याल, सस्ता और अच्छा आउटफिट खरीद पाएंगी आप

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन