जंतर-मंतर पर अब नहीं होंगे धरने और विरोध प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने धरनास्थलों की सूची से हटाया नाम

दिल्ली के जंतर-मंतर को अब धरनास्थलों की सूची से बाहर करने का फैसला किया है. इसके लिए आदेश जारी करके सभी थानों को निर्देश भी दिए गए हैं. पिछले कुछ समय में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों के कारण पैदा हुए खतरों के मद्देनजर यह फैसला किया गया है.

delhi | jantar mantar | protest

दिल्ली के जंतर-मंतर को धरनास्थलों की सूची से बाहर कर दिया गया है. (Credit-ANI)

दिल्ली में अब जंतर-मंतर पर धरने और विरोध प्रदर्शन नहीं होंगे, क्योंकि दिल्ली पुलिस ने आज एक फैसला लिया है, जिसके तहत धरनास्थलों की सूची से जंतर-मंतर का नाम हटा दिया गया है. साथ ही धरनों और विरोध प्रदर्शनों के लिए 3 जगहों को भी नोटिफाई किया है, जिनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान, CBD ग्राउंड शामिल हैं. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया है और सभी थानों में आदेश की कॉपी भेजकर निर्देश दिए हैं कि किसी को भी जंतर-मंतर धरना या प्रदर्शन करने की अनुमति न दी जाए और अगर आदेश का उल्लंघन हुआ तो एक्शन लिया जाएगा. साथ ही अब जंतर-मंतर पर बिना परमिशन के धरने और प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

कमेटी की सिफारिश पर किया गया डिनोटिफाई

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक कमेटी गठित की थी, ताकि धरने और विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों को हक की लड़ाई लड़ने के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराया जा सके. इस कमेटी ने पूरी दिल्ली में खुली जगहों का निरीक्षण करने के बाद केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी, जिसमें पिछले कुछ घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से डिनोटिफाई करने का आग्रह किया गया. कमेटी की इसी सिफारिश को मानते हुए केंद्र सरकार ने जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट लिस्ट से बाहर कर दिया. बदले में प्रोटेस्ट के 3 नई साइट रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड नोटिफाई किया यानी अब लोग इन जगहों पर धरना और आंदोलन कर सकेंगे.

विज्ञापन

नई प्रोटेस्ट साइट के लिए जारी की जाएगी SOP

दिल्ली पुलिस के नुसार, रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड में धरने और प्रदर्शनों के लिए SOP जारी की जाएगी. 28 अप्रैल 2022 को जारी किए गए आदेश में सुधार करके नई SOP जारी करेंगे. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर को डिनोटिफाई करने के सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर नहीं तो क्या, अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा. सौरव दास ने कहा कि सरकार का फैसला कतई मंजूर नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी आखिर जंतर-मंतर से क्यों डरते हैं? जंतर-मंतर भारतीयों का है. गृह मंत्रालय ने क्या इसके लिए भारतीयों से सलाह ली? क्या किसी स्टेकहोल्डर से सलाह ली गई? क्या किसी संगठन से सलाह ली?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ