WWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns के भाई की हार, फीमेल स्टार ने CM Punk पर जड़ा थप्पड़

Raw के एपिसोड में काफी बवाल मचा। सीएम पंक पर बैकी लिंच ने थप्पड़ जड़ दिया, तो वहीं रोमन रेंस के भाई को टैग टीम मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। आइए Raw के नतीजों पर नजर डालते हैं।

WWE, Raw, Roman Reigns, CM Punk

Raw में खूब बवाल हुआ (Image via WWE.com)

Raw Results (1 September 2025): WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड धमाकेदार रहा। फ्रांस में हुए इस एपिसोड में WWE ने बढ़िया शो देकर ने प्रभावित किया। सीएम पंक, सैथ रॉलिंस, जे उसो और बैकी लिंच जैसे बड़े स्टार्स शो का हिस्सा बने। आइए Raw में हुए सभी मैचों और सैगमेंट के नतीजों पर नजर डालते हैं।

विज्ञापन

सीएम पंक ने बैकस्टेज एडम पीयर्स को बताया कि वो सैथ रॉलिंस से बदला लेकर रहेंगे।

विज्ञापन

जे उसो का सैगमेंट

जे उसो ने एंट्री की और Clash in Paris में हार पर बात की। एलए नाइट आए और उन्होंने अपनी हार का जिम्मेदार जे उसो को बताया। उनके बीच बहस हुई। ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड आए। उन्होंने टैग टीम मैच का प्रस्ताव रखा, जिसे जे और नाइट ने स्वीकार किया।

बैकस्टेज ओस्का ने बताया कि जजमेंट डे के खिलाफ मैच के लिए उन्हें इयो स्काई की मदद नहीं चाहिए।

विज्ञापन

काबुकी वॉरियर्स vs जजमेंट डे

कायरी सेन और ओस्का का रॉक्सेन परेज़ और राकेल रॉड्रिगेज़ के खिलाफ बेहद शानदार मैच देखने को मिला। अंत में उसका ने परेज़ पर सबमिशन होल्ड लगाया। जजमेंट डे मेंबर ने इसपर हार मान ली।

नतीजा: काबुकी वॉरियर्स की जीत हुई

विज्ञापन

एडम पीयर्स ने ऐलान किया कि खाली विमेंस वर्ल्ड टाइटल के लिए Wrestlepalooza में इयो स्काई और स्टैफनी वकेर का मैच होगा।

फिन बैलर vs ड्रैगन ली

फिन बैलर और ड्रैगन ली के बीच बेहद शानदार मैच देखने को मिला। जेडी मैकडॉना ने अंत में दखल देने की कोशिश की लेकिन ड्रैगन ने उन्हें संभाला। बैलर ने फायदा उठाकर ली पर कू डी ग्रा लगाया और पिन किया।

विज्ञापन

नतीजा: ड्रैगन ली को जीत मिली

बैकस्टेज ओस्का ने बताया कि वो इयो स्काई को Wrestlepalooza में जीतने में मदद करेंगे। स्काई ने इंकार कर दिया।

विज्ञापन

एडम पीयर्स ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को बताया कि एजे स्टाइल्स के खिलाफ मैच में जजमेंट डे दखल नहीं दे पाएंगे। उन्हें बिल्डिंग से बाहर कर दिया गया।

न्यू डे और ग्रेसन वॉलर vs पेंटा और वॉर रेडर्स

यह Raw का सबसे अच्छा टैग टीम मैच रहा। सभी 6 सुपरस्टार्स ने मिलकर शानदार मूव्स और फिनिशर्स का उपयोग किया। पेंटा ने न्यू डे के जेवियर वुड्स पर पाइलड्राइवर लगाया और पिन करके जीत दर्ज की।

विज्ञापन

नतीजा: पेंटा और वॉर रेडर्स की जीत हुई

बैकस्टेज रिया रिप्ली और ओस्का की इयो स्काई से दोस्ती को लेकर बहस हुई।

विज्ञापन

लायरा वैल्किरिया ने एडम पीयर्स से जजमेंट डे की किसी एक सदस्य के खिलाफ मैच मांगा और उन्हें मिल गया।

डॉमिनिक मिस्टीरियो vs एजे स्टाइल्स (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)

एजे स्टाइल्स और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बीच मैच शानदार रहा। स्टाइल्स इसे जीतने के बेहद करीब थे लेकिन एल ग्रांडे अमेरिकानो ने दखल देकर उनपर हमला किया। डॉमिनिक ने फायदा उठाया और फ्रॉग स्प्लैश लगाकर जीत दर्ज की।

विज्ञापन

नतीजा: डॉमिनिक मिस्टीरियो ने चैंपियनशिप रिटेन की

जे उसो और एलए नाइट के बीच बैकस्टेज अनबन देखने को मिली।

विज्ञापन

WWE Raw में सीएम पंक का सैगमेंट

सीएम पंक ने प्रोमो कट किया और सैथ रॉलिंस को बुलाया। बैकी लिंच ने दखल दिया और पंक से बहस की। बैकी ने पंक पर थप्पड़ भी जड़ा और उस समय सैथ स्टेज एरिया पर थे। सीएम पंक ने कहा कि वो सैथ से हर चीज का बदला लेंगे।

बैकस्टेज सैगमेंट में सीएम पंक ने बताया कि वो शिकागो में होने वाले SmackDown का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड vs जे उसो और एलए नाइट

मेन इवेंट में हुआ यह टैग टीम मैच शानदार रहा। जे उसो और एलए नाइट के बीच आपस में तालमेल की कमी नजर आई। इसी का फायदा द विजन के सदस्यों को मिला। ब्रॉन ने जे पर स्पीयर लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की। मैच के बाद भी ब्रेकर और रीड ने विरोधियों पर हमला किया। जिमी उसो ने आकर नाइट और जे को बचाया।

नतीजा: ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड की जीत हुई

विज्ञापन

इस तरह से Raw खत्म हुआ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ