Apple Festive Offer 2026: ऐप्पल ने नए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5 किए लॉन्च, iPhone और Mac पर भी मिल रहा बंपर डिस्काउंट
क्या आप भी iPhone, Mac या AirPods खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए ऐप्पल का फेस्टिव सीजन ऑफर्स काफी काम आ सकता है. कंपनी ने नए भारतीय रंगोली से प्रेरित होकर खास डिजाइन वाले AirPods 5 लॉन्च करने के साथ-साथ खरीद करने वालों को 15,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर दे रही है.
iPhone खरीदने का शानदार मौका! कंपनी दे रही बंपर ऑफर्स. (Image: AI)
ऐप्पल कंपनी के डिवाइस पंसद करने वाले लोगों और जो iPhone, AirPods या Mac खरीदने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए फेस्टिव सीजन के खास ऑफर्स का ऐलान कर दिया है. इस बार ऑफर्स की खास बात ये है कि आप कई शानदार डिवाइस पहले से कम कीमत पर आसानी से खरीद पाएंगे. जानकारी के अनुसार, ऐप्पल कंपनी ने फेस्टिव सीजन के मौके पर पहली बार रंगोली डिजाइन के स्पेशल एडिशन एयरपॉड्स-5 (Apple Rangoli Special Edition AirPods 5) को भी लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 17,900 रुपये है और सीमित संख्या में ही इसकी बिक्री होगी. आपको बता दें कि इस AirPods के चार्जिंग केस पर भारतीय रंगोली कला से प्रेरित डिजाइन दिया गया है, जो इसे बाकी एयरपॉड्स से काफी यूनिक बनाता है.
Apple के इस नए AirPods 5 में वायरलेस चार्जिंग केस के साथ-साथ एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन यानी ANC दिया गया है, जो आसपास के शोर को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा, इनमें लाइव ट्रांसलेशन फीचर भी मौजूद है, जो कुछ सपोर्टेड भाषाओं में बातचीत को समझने में मदद करेगा. अपने नए लिमिटेड डिजाइन के साथ ये AirPods काफी यूनिक लुक देगा.
कई डिवाइस पर मिलेगा चुनिंदा ऑफर्स
अगर आप ऐप्पल कंपनी के डिवाइस खरीदने का मन बना रहे हैं, तो ये फेस्टिव ऑफर्स आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं, क्योंकि कंपनी अपने चुनिंदा iPhone, MacBook, iPad और Apple Watch खरीदने वालों को शानदार छूट का फायदा देगी. बता दें कि इस फेस्टिव सीजन ऑफर्स में 15,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर मिल रहा है. अगर आप भी इन ऑफर्स का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आप नजदीकी ऐप्पल स्टोर Apple Store या फिर ऑनलाइन Apple स्टोर से खरीदारी कर सकते हैं.
विज्ञापन
कब तक चलेगा ऐप्पल फेस्टिव सीजन?
अगर आप इन ऑफर्स का फायदा उठाना चाहते हैं और iPhone, AirPods खरीदना का प्लान बना रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि ये फेस्टिव सीजन ऑफर्स 11 अक्टूबर 2026 से 11 नवंबर 2026 तक चलेगा, यानी अभी ये शुरू हुआ है और आप आसानी से कभी-भी ऐप्पल स्टोर से खरीदारी कर सकते हैं. खरीदारी से पहले इस बात का ध्यान रखें कि ऑफर्स सभी डिवाइस पर लागू नहीं है, इसलिए खरीदारी से पहले कीमत आदि की जानकारी पहले ही ले लें.
कैसे मिलेगा 15,000 रुपये का कैशबैक?
ऐप्पल 15,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक की छूट अपने कुछ चुनिंदा डिवाइस पर दे रहा है, जो पात्र बैंक कार्ड से भुगतान करने पर मिलेगा. इतना ही नहीं, Apple ने चुनिंदा डिवाइस और दूसरे एक्सेसरीज खरीदने पर 6 से 12 महीने तक का No Cost EMI का भी ऑप्शन दिया है.