नवरात्रि के पूरे 9 दिन रख रहे हैं व्रत? कमजोरी और चक्कर से बचने के लिए जरूर खाएं ये चीजें, रहेंगे एकदम फिट

क्या आप भी नवरात्रि में पूरे 9 व्रत रख रहे हैं, जिसकी वजह से आपको अभी से कमजोरी महसूस होने लगी है. आइए आपको 5 ऐसी चीजों के बारे बताएं, जिसके सेवन से कमजोरी की समस्या दूर हो सकती है.

Satvik Diet Plan To Prevent Dizziness In Fasting
1 / 8
नवरात्रों में ऐसा क्या खाएं कि कमजोरी महसूस न हो? (Image: AI)

हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों के लिए नवरात्र बहुत पवित्र दिन होते हैं, जिसमें लोग व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं. ऐसे में अगर आप भी व्रत रख रहे हैं, तो हम आपको इस स्टोरी में ऐसे चीजों का नाम बताएंगे, जिसे खाकर आपको कमजोरी नहीं होगी और आप फिट रहेंगे.  

विज्ञापन

अक्सर लोगों को होती है कमजोरी

अक्सर लोगों को होती है कमजोरी2 / 8

9 दिनों तक लगातार व्रत रखना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है. व्यक्ति जब अचानक अपनी आदतों (भारी मसाले-तेल वाले पकवान खाने) से हटता है और सात्विक भोजन अपनाता है, तो शरीर में कमजोरी होने लगती है और कई लोगों को चक्कर भी आने लगते हैं. इसलिए व्रत के दौरान सही चीजों का सेवन जरूरी है.

विज्ञापन

दही का करें सेवन

दही का करें सेवन3 / 8

नवरात्रों में आप दही का सेवन कर सकते हैं. अभी देश के कई हिस्सों में गर्मी पड़ रही है, ऐसे में दही का सेवन लाभकारी हो सकता है. आप दही की लस्सी बनाकर भी पी सकते हैं.

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स4 / 8

नवरात्र के व्रत में ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन किया जा सकता है, जिसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ताकत देने में मददगार हो सकते हैं, जिससे कमजोरी का खतरा भी कम होता है. आप चाहें, तो ड्राई फ्रूट्स को खीर में डाल सकते हैं या फिर लड्डू में मिलाकर भी खा सकते हैं. इससे स्वाद भी आपको मिलेगी और ताकत भी शरीर में बनी रहेगी.

विज्ञापन

आलू

आलू5 / 8

व्रत में आलू का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है, क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में ऊर्जा बनाने में मदद करता है. आप चाहें तो आलू फ्राई करके खा सकते हैं या फिर उबले आलू का भी सेवन कर सकते हैं.

सिंघाड़ा

सिंघाड़ा6 / 8

व्रत में आप सिंघाड़ा का भी सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इस फल में फाइबर, विटामिन्स जैसे कई गुण मौजूद होते हैं. सिंघाड़े के सेवन से आपके शरीर को जरूरी पोषण मिल सकेगा और आप फिट रह पाएंगे. आप चाहें तो सिंघाड़े के आटे से हलवा बनाकर खा सकते हैं.

विज्ञापन

साबूदाना

साबूदाना7 / 8

व्रत में साबूदाना का सेवन लगभग हर घर में किया जाता है. आप इसे अपने हिसाब से मीठा या फिर नमकीन बनाकर खा सकते हैं. जानकारी के अनुसार, इसमें भरपूर मात्रा में स्टार्च, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है. आप साबूदाने की खीर या फिर खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं.

नमक कौन सा करें इस्तेमाल?

नमक कौन सा करें इस्तेमाल?8 / 8

व्रत में जब खाने को लेकर बात होती है, तो एक सवाल अक्सर पूछा जाता है कि व्रत के खाने में कौन सा नमक इस्तेमाल किया जा सकता है? जानकारी के अनुसार, खाने का स्वाद बना रहे, इसके लिए आप सेंधा नमक इस्तेमाल कर सकते हैं. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें: नवरात्रों में कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? घर पर ऐसे करें असली-नकली की पहचान अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन