हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने WWE दिग्गज The Undertaker के एंट्रेंस म्यूजिक पर की धांसू एंट्री, देखें वायरल वीडियो
WWE
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने WWE दिग्गज The Undertaker के एंट्रेंस म्यूजिक पर की धांसू एंट्री, देखें वायरल वीडियो
WWE में द अंडरटेकर का बहुत बड़ा नाम है. पूरी दुनिया में उनकी फैन-फॉलोइंग है. वो अपने खास एंट्रेंस म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं. इस बार डोनाल्ड ट्रंप ने भी उनके म्यूजिक पर एंट्री की. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
The Undertaker: WWE में द अंडरटेकर का बहुत बड़ा नाम है. 30 साल तक उन्होंने फैंस का मनोरंजन किया. वो अपने खास गिमिक के लिए जाने जाते थे. टेकर को हमेशा उनकी एंट्रेंस ने अलग बनाया. उनका म्यूजिक बहुत ही गजब का है. कई लोग तो पहली बार सुनने पर डर भी जाएंगे. पूरी दुनिया में लोग उनके एंट्रेंस म्यूजिक का प्रयोग अलग-अलग अंदाज में करते हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार टेकर के म्यूजिक पर एंट्री कर सभी को खुश कर दिया.
WWE दिग्गज द अंडरटेकर की शानदार लोकप्रियता
डोनाल्ड ट्रंप और द अंडरटेकर का रिश्ता पहले से काफी अच्छा रहा है. ट्रंप रिंग में परफॉर्म भी कर चुके हैं. विंस मैकमैहन के साथ उनकी शानदार स्टोरीलाइन रही थी. कुछ समय पहले ट्रिपल एच ने भी ट्रंप से मुलाकात की थी. WWE ने ट्रंप को हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया है. ट्रंप ने इस बार एक रैली को संबोधित किया और वहां पर वो टेकर के एंट्रेंस म्यूजिक पर आए. उनका वीडियो खूब वायरल हो रहा है. टेकर के म्यूजिक को सुनकर वहां पर बैठे दर्शक भी खुश हो गए. इसके ये भी पता चलता है कि टेकर और ट्रंप का रिश्ता कितना बढ़िया है. वैसे ट्रंप ने इस म्यूजिक का प्रयोग करने से पहले अनुमति जरूर ली होगी.
अंडरटेकर ने WWE में अपना अंतिम मैच 2020 में लड़ा था. इसके कुछ साल बाद उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया. अब वो बैकस्टेज युवा रेसलर्स के साथ काम करते हैं. हाल ही में 23 फरवरी को हुए Raw के एपिसोड में एजे स्टाइल्स को विदाई दी गई. उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है. इस दौरान सभी स्टार्स ने स्टेज पर आकर उनके लिए तालियां बजाईं. अचानक वहां पर द अंडरटेकर ने भी एंट्री की. उन्होंने बताया कि स्टाइल्स को 2026 के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा.

---विज्ञापन---
Donald Trump used The Undertaker’s theme song for his walk out today 💀