262 दिन तक WWE चैंपियन रहने वाला रेसलर होगा Brock Lesnar का WrestleMania 42 विरोधी! जल्द मिल सकता है ओपन चैलेंज का जवाब

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला किसके साथ होगा, ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. लैसनर ने पूरे रोस्टर को ओपन चैलेंज दिया हुआ है. अब एक रिपोर्ट में उनका विरोधी को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है.

WWE

ब्रॉक लैसनर को कौन देगा चुनौती?

Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस का उत्साह धीरे-धीरे बढ़ रहा है. कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. ब्रॉक लैसनर ने कुछ हफ्ते पहले मेगा इवेंट के लिए पूरे रोस्टर को ओपन चैलेंज दिया था. इसके बाद से सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि इसका जवाब कौन देगा. कई नाम अभी तक सामने आए है. इस बात की चर्चा खूब चल रही है. अब एक रिपोर्ट में लैसनर को चुनौती देने वाले रेसलर के नाम का खुलासा कर दिया गया है.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा ब्रॉक लैसनर का मैच?

ब्रॉक लैसनर ने 23 फरवरी 2026 को हुए Raw के एपिसोड में पॉल हेमन के साथ एंट्री की थी. हेमन ने लैसनर की तरफ से अपनी बात रखी. हेमन ने लैसनर की तारीफ की. उन्होंने कहा कि द बीस्ट को कोई चुनौती नहीं दे सकता है. हेमन ने इसके बाद लैसनर का आगे का शेड्यूल दिखाया और कहा कि कोई भी लैसनर को आकर जवाब दे सकता है.
PWInsider के माइक जॉनसन की रिपोर्ट के अनुसार रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर की खुली चुनौती का जवाब देने वाले रेसलर ओबा फेमी हो सकते हैं. सवाल ये भी पूछा गया था कि क्या गुंथर का मैच लैसनर के साथ होगा. इसके लिए साफतौर पर मना कर दिया गया. वैसे फैंस लैसनर और फेमी की टक्कर देखना चाहते हैं. फेमी का अभी तक दबदबा देखने को मिला है. वो WWE NXT में 262 दिन तक चैंपियन रहे थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-भारतीय रेसलर को हराने वाले पूर्व WWE चैंपियन ने अचानक लिया संन्यास, WrestleMania से पहले फैंस के लिए बुरी खबर!

WWE Raw में हो सकता है बवाल

WWE Raw का अगले हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त होने वाला है. वहां पर ब्रॉक लैसनर आने वाले हैं. सभी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सबसे बड़ी बात है कि लैसनर के साथ इस बार पॉल हेमन नहीं होंगे. हेमन के ऊपर पिछले हफ्ते सैथ रॉलिंस ने जानलेवा हमला किया था. अब वो कुछ समय के लिए बाहर हो गए हैं. लैसनर को अगले हफ्ते ओबा फेमी चुनौती देने रिंग में आ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ