WWE रिंग में आएगा Stone Cold Steve Austin का तूफान!, 6 साल बाद इस बड़े शो में कर सकते हैं वापसी

WWE WrestleMania 42 अब नजदीक आ गया है. इसके तहत अगले हफ्ते का Raw का एपिसोड जबरदस्त होने वाला है. वहां पर स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के आने की संभावना भी है. उन्हें लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

WWE

WWE दिग्गज को लेकर अपडेट

विज्ञापन

Stone Cold Steve Austin: WWE WrestleMania 42 धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है. फैंस को बड़े सरप्राइज मिल रहे हैं. एक और बड़ तोफहा बहुत जल्द मिलने की संभावना जताई जा रही है. WWE दिग्गज स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन की रिंग में वापसी हो सकती है. रिपोर्ट में उन्हें लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. लंबे समय से ऑस्टिन रिंग में दिखाई नहीं दिए हैं. अगर वो वापसी करते हैं तो फिर रोड टू रेसलमेनिया 42 शानदार हो जाएगा. ट्रिपल एच उन्हें वापस कर दर्शकों को खुश कर सकते हैं.

WWE हॉल ऑफ फेमर को लेकर बड़ा अपडेट

एक सवाल जवाब सेशन के दौरान WrestleVotes ने Fightful Select के माध्यम से कहा कि अगले हफ्ते Raw में “3:16 डे” के मौके पर स्टीव ऑस्टिन के आने की पूरी संभावना है. रिपोर्ट के अनुसार, “हमने इस हफ्ते कई लोगों से बात की. बातचीत के अनुसार WWE ने स्टीव ऑस्टिन को अगले हफ्ते Raw में बुलाया है. कंपनी के कई लोगों का कहना है कि ऑस्टिन एंटोनियो, टेक्सस में एंट्री कर सकते हैं. दिलचस्प बात ये है कि कोविड के बाद उनका पहला Raw अपीयरेंस होगा. हमें लगता है कि अगले हफ्ते उनके आने की पूरी संभावना है”. आपको बता दें 16 मार्च 2020 के बाद से अभी तक Raw में ऑस्टिन की वापसी नहीं हुआ है. छह साल बाद वो फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- 27 साल के WWE रेसलर ने Brock Lesnar को रिटायर करने का किया दावा, बड़ा बयान देकर अंतिम मैच के लिए भरी हुंकार

WWE Raw का अगले हफ्ते का शो होगा धमाकेदार

WWE में इस समय रोड टू रेसलमेनिया 42 चल रहा है. फैंस को खूब मजा आ रहा है. अगले हफ्ते Raw का एपिसोड गजब का होने वाला है. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर शो में एंट्री करने वाले हैं. रेंस की राइवलरी मौजूदा समय में सीएम पंक के साथ चल रही है. दोनों के बीच रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है. वहीं लैसनर ने पूरे रोस्टर को रेसलमेनिया 42 के लिए ओपन चैलेंज दिया है. अभी तक उनके विरोधी का नाम सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें:- 262 दिन तक WWE चैंपियन रहने वाला रेसलर होगा Brock Lesnar का WrestleMania 42 विरोधी! जल्द मिल सकता है ओपन चैलेंज का जवाब

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ