Last Time Is Now Tournament: आगामी 13 दिसंबर को WWE Saturday Night’s Main Event का आयोजन होगा. जॉन सीना वहां पर अपने करियर का अंतिम मैच लड़ेंगे. इसे लेकर सभी उत्साहित हैं. उनका अंतिम विरोधी चुनने के लिए द लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट चल रहा है. 16 रेसलर्स इसमें हिस्सा ले रहे हैं. पहले राउंड में कुछ स्टार्स को हार की वजह से बाहर होना पड़ा था. खैर Raw के लेटेस्ट एपिसोड में एक सेमीफाइनल मैच तय हो गया है.
WWE Raw में हुए बड़े मैच
Raw के एपिसोड में इस हफ्ते लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट के दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए. पहले मैच में गुंथर की टक्कर कार्मेलो हेज से हुई. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला. रेड ब्रांड का यह सबसे जबरदस्त मैच हुआ. दोनों बिल्कुल भी हार मानने को तैयार नहीं थे. हेज ने इस बार गुंथर को कड़ी टक्कर दी. अंत में बड़ी मुश्किल से द रिंग जनरल ने जीत हासिल की.
दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला पूर्व ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ और पेंटा के बीच हुआ. इनके बीच भी कड़ी टक्कर देखने को मिली. हालांकि, मुकाबला पूरा नहीं हो पाया. एक गलत लैंडिंग की वजह से पेंटा के शोल्डर में इंजरी आ गई. इसके बाद उन्हें मुकाबले से हटना पड़ा. वहां पर फिर सिकोआ को विजेता घोषित कर दिया गया. अब गुंथर और सिकोआ के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns ने टाइटल के लिए भरी हुंकार, कंपनी के टॉप 2 वर्ल्ड चैंपियन को ललकारा
WWE Survivor Series 2025 में होगा बड़ा मैच
Survivor Series का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. जॉन सीना भी वहां पर एक्शन में दिखाई देंगे. वह अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करेंगे. कुछ हफ्ते पहले ही सीना ने मिस्टीरियो को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. मिस्टीरियो कह चुके हैं कि वह Survivor Series में सीना को हराकर अपना टाइटल वापस लेकर रहेंगे. देखना होगा कि मिस्टीरियो ऐसा कर पाएंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें:-Survivor Series से पहले WWE Raw के जरिए 3 बड़ी बातें जो कंपनी ने इस हफ्ते इशारों-इशारों में बता
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
12 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines