Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE Raw में रहस्यमयी बक्से ने मचाई सनसनी!, अंदर हो सकती हैं ये 3 तीन चीजें

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते एक रहस्यमयी बक्सा दिखाया गया. सवाल ये खड़ा हो रहा है कि इसके अंदर क्या होगा. एलिमिनेशन चैंबर के दिन इसे खोला जाएगा. आइए आपको बताते हैं कि बक्से के अंदर क्या चीजें हो सकती हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 17, 2026 10:50
WWE Raw में फैंस हुए हैरान

Mystery Box: WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते चौंकाने वाली चीज देखने को मिली. बैकस्टेज एडम पीयर्स को एक बक्सा मिला, जो WWE को डिलीवर किया गया था. इसमें एक खास निर्देश भी दिया गया. बक्से को 28 फरवरी 2026 को होने वाले एलिमिनेशन चैंबर के दिन ही खोला जाएगा. अब इसकी चर्चा पूरे रेसलिंग वर्ल्ड में होने लग गई है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि बक्से के अंदर क्या होगा. यहां हम तीन चीजों की बात करेंगे जो रहस्यमयी बक्से के अंदर हो सकती हैं.

क्या क्रिस जैरिको की होगी वापसी?

पिछले कुछ महीनों से क्रिस जैरिको बहुत चर्चा में चल रहे हैं. कहा जा रहा है कि उनकी WWE में वापसी होने वाली है. हालांकि, अभी तक ऐसा नहीं हुआ है. 31 जनवरी को हुए रॉयल रंबल में भी वो नहीं आए. रेसलमेनिया 42 से पहले WWE का अंतिम बड़ा इवेंट एलिमिनेशन चैंबर होगा. कंपनी हर साल इस शानदार बनाती है क्योंकि इसके बाद ही असली रोड टू रेसलमेनिया की शुरुआत होती है. रहस्यमयी बक्से के अंदर जैरिको भी हो सकता है. या उनसे जुड़ी कोई चीज हो सकती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE Raw Results, 16 फरवरी, 2026: Roman Reigns के भाइयों की शर्मनाक हार, CM Punk ने विरोधी की उड़ाई धज्जियां

---विज्ञापन---

द रॉक का नया प्लान

द रॉक ने पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर में कोडी रोड्स को उन्हें अपनी आत्मा सौंपने का ऑफर दिया था. कोडी ने उनकी बात नहीं मानी. इसके बाद रॉक के इशारे पर जॉन सीना ने कोडी के ऊपर हील टर्न लिया. एलिमिनेशन चैंबर 2025 के बाद से टीवी पर रॉक नज़र नहीं आए हैं. एलिमिनेशन चैंबर 2026 में रॉक की वापसी हो सकती है. रहस्यमयी बक्से का संबंध रॉक से जुड़ा भी हो सकता है. ये उनका नया पैंतरा भी हो सकता है.

क्या बक्से के अंदर होगा मिस्ट्री अटैकर?

रॉयल रंबल 2026 में एक मिस्ट्री अटैकर ने ब्रॉन ब्रेकर के ऊपर हमला कर दिया था. ब्रेकर उसकी वजह से जल्दी एलिमिनेट हो गए. मिस्ट्री अटैकर ने पिछले हफ्ते Raw में ऑस्टिन थ्योरी के ऊपर हमला किया और इस हफ्ते लोगन पॉल को धोया. एलिमिनेशन चैंबर 2026 में बक्से का राज खुलेगा. मिस्ट्री अटैकर का संबंध इस बक्से से जुड़ा हो सकता है. एलिमिनेशन चैंबर 2026 में बक्से के जरिए उसका खुलासा किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:-WWE में हुई रहस्यमयी बक्से की एंट्री, Elimination Chamber 2026 की रात खुलेगा बहुत बड़ा राज?

First published on: Feb 17, 2026 10:50 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.