WWE Raw Results, 16 फरवरी, 2026: Roman Reigns के भाइयों की शर्मनाक हार, CM Punk ने विरोधी की उड़ाई धज्जियां

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. तगड़ा एक्शन देखने को मिला और सभी स्टार्स ने अपनी ताकत दिखाई. मेन इवेंट में धमाकेदार मैच हुआ. आइए जानते हैं कि रेड ब्रांड के शो में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE

WWE Raw Results

WWE Raw Results: WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. शो बहुत जबरदस्त रहा. शानदार मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. शुरुआत से लेकर अंत तक रोमांच बना रहा. मेन इवेंट में भी बहुत बवाल मचा. फैंस ने अपने पसंदीदा स्टार्स को खूब चीयर किया. विमेंस डिवीजन ने अपने काम से खूब दिल जीता. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

द उसोज़ का सैगमेंट

द उसोज़ ने शो की शुरुआत की. बहुत जल्द पॉल हेमन के द विज़न ने दखलअंदाजी की. लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी ने अपनी बात रखी. एडम पीयर्स वहां पर आए. उन्होंने विज़न को अपने ऑफिस में बुलाया. पीयर्स ने ये भी कहा कि ब्रॉन्सन रीड को अगले हफ्ते चैंबर क्वालिफाइंग मैच मिलेगा. एलए नाइट ने एंट्री की. नाइट ने विज़न का मजाक बनाया. उन्होंने द उसोज़ के साथ मिलकर विज़न का सामना करने की बात कही.

विज्ञापन

सिक्स-मैन टैग टीम मैच

द विज़न का मुकाबाल उसोज़ और एलए नाइट के साथ हुआ. मुकाबले में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. मुकाबले में ब्रॉन्सन रीड ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. अंत में लोगन पॉल ने जिमी उसो को नॉकआउट पंच लगाया. इसके बाद रीड ने जिमी को सुनामी मूव लगाया और पिन करते हुए जीत हासिल की. मैच के बाद मिस्ट्री मैन ने अनाउंस टेबल पर लोगन पॉल को स्टॉम्प लगाया.

वुमेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाइंग मैच

नटालिया, बेली और ओस्का के बीच वुमेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाइंग मैच हुआ. तीनों स्टार्स ने मैच में जीत के लिए सारी हदें पार कीं. मैच के अंत में ओस्का ने बेली को ओस्का लॉक में फंसाया. बेली ने टैपआउट करके हार मान ली. ओस्का ने ये मैच जीत लिया. मैच के बाद स्टेज पर नटालिया के ऊपर मैक्सिकन डुप्री ने हमला किया.

विज्ञापन

सीएम पंक का सैगमेंट

सीएम पंक ने फिन बैलर को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि वो बैलर को हराकर रहेंगे. बैलर ने एंट्री की. उनके साथ डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉना भी थे. बैलर ने कहा कि वो यहां पर लड़ने नहीं आए हैं. उन्होंने खुद को सबसे बेस्ट बताया. बैलर ने कहा कि वो नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनेंगे. पंक ने मिस्टीरियो और मैकडॉना का मजाक बनाया. पंक ने मिस्टीरियो की जमकर बेइज्जती की.

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप नंबर-1 कंटेंडर्स मैच

पेंटा और एल ग्रांडे अमेरिकानो के बीच तगड़ा मैच हुआ. मुकाबले में दोनों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच में एल ग्रांडे अमेरिकानो का ध्यान ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो ने भटकाया. इस वजह से पेंटा को जीत मिल गई.

विज्ञापन

एजे ली का सैगमेंट

एजे ली ने कहा कि वो रोस्टर में सभी का सामना करना चाहती हैं. उन्होंने चैंपियन बनने का दावा किया. ली ने बैकी की हालत खराब करने की बात की कही. ली ने बैकी को बाहर बुलाया. बैकी ने एंट्री की. उन्होंने ली का मजाक बनाया. ली ने बैकी से कहा कि वो उन्हें रिंग में आकर पंच मार सकती हैं. ली ने बैकी को बहुत उकसाया. बैकी रिंग में गईं, लेकिन वो ली के ऊपर हाथ नहीं उठा पाईं.

मेन इवेंट

गुंथर, डॉमिनिक मिस्टीरियो और जे’वॉन एवंस के बीच मेंस एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाइंग मैच हुआ. ये शो का सबसे जबरदस्त मैच साबित हुआ. एवंस ने एक बार फिर अपने मूव्स से सभी को चौंकाया. गुंथर ने भी अपनी ताकत दिखाई. उन्होंने मिस्टीरियो और एवंस को खूब चॉप्स लगाए. मैच में ड्रेगन ली ने आकर टाइमकीपर से गुंथर के ऊपर हमला किया. रिंग के अंदर इसका फायदा एवंस ने उठाया. उन्होंने मिस्टीरियो को ओजी कटर लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ