WWE में हुई रहस्यमयी बक्से की एंट्री, Elimination Chamber 2026 की रात खुलेगा बहुत बड़ा राज?

WWE Raw के एपिसोड इस हफ्ते एक चौंकाने वाली चीज देखने को मिली. एडम पीयर्स को बक्सा दिया गया, जिसमें बड़े शब्दों में खास निर्देश दिए गए थे. अब इसकी चर्चा पूरे रेसलिंग वर्ल्ड में हो रही है. आइए इसके बारे में आपको बताते हैं.

WWE

WWE में आई चौंकाने वाली चीज

Raw: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहा. फैंस को तगड़े मैच देखने को मिले. शो की शुरुआत द उसोज़ ने की. द विज़न ने भी एंट्री की. बाद में सिक्स-मैन टैग टीम मैच हुआ. वहां पर उसोज़ और एलए नाइट को हार मिली. मैच के बाद मिस्ट्री मैन ने आकर लोगन पॉल के ऊपर हमला किया. जनरल मैनेजर एडम पीयर्स काफी व्यस्त इस बार रहे. रेड ब्रांड के शो में एक बड़ी चीज सामने आई है, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

WWE Raw में एडम पीयर्स को मिला बक्सा

Raw के बैकस्टेज में एक बड़ा लकड़ी का बक्सा एडम पीयर्स को मिला. इसे WWE द्वारा डिलीवर किया जाना था. इस रहस्यमयी बक्से को देखकर पीयर्स भी चौंक गए. वहां पर सख्त निर्देश भी दिए गए थे कि ये बक्सा 28 फरवरी 2026 को एलिमिनेशन चैंबर की रात में खोला जाना चाहिए. बक्से में पीयर्स का नाम नहीं लिखा था. इस वजह से पीयर्स ने इसे SmackDown में निक एल्डिस को सौंपने के लिए कहा. पीयर्स ने कहा कि बॉक्स में जो कुछ भी होगा, उससे वो अकेले नहीं निपटेंगे. अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि आखिर इस बक्से के अंदर क्या है. इसका खुलासा एलिमिनेशन चैंबर के दिन ही होगा.

विज्ञापन

क्या WWE में होगी क्रिस जैरिको की वापसी?

क्रिस जैरिको लंबे समय से काफी चर्चा में चल रहे हैं. 31 दिसंबर 2025 को उनका AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था. इसके बाद रिपोर्ट्स में कहा गया कि वो WWE में वापसी करेंगे. सऊदी अरब में हुए रॉयल रंबल में भी वो नहीं आए. अब WWE ने रहस्यमयी बक्से को लाकर नई कहानी शुरू कर दी है. इसके अंदर जैरिको भी हो सकते हैं. इस बात का भी अनुमान लगाया जा रहा है. अगर जैरिको इस अंदाज में वापसी करेंगे तो फिर मजा आ जाएगा.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ