हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/जब Undertaker के करियर में The Great Khali ने मचाई उथल पुथल, लात मारकर ‘फोड़ा सिर’ और फिर दी सबसे बड़ी हार
WWE
जब Undertaker के करियर में The Great Khali ने मचाई उथल-पुथल, लात मारकर ‘फोड़ा सिर’ और फिर दी सबसे बड़ी हार
WWE में द अंडरटेकर और द ग्रेट खली की भी शानदार राइवलरी रह चुकी है. दोनों के बीच मुकाबले भी हुए. खली ने एक बार टेकर को करारी हार थी, जिसके बाद पूरी दुनिया हैरान रह गई. आइए आपको बताते हैं कि खली ने ये कारनामा कब किया.
The Great Khali & The Undertaker: WWE में करीब तीन दशक तक द अंडरटेकर ने फैंस का मनोरंजन किया. उन्होंने अलग-अलग तरह के कैरेक्टर निभाए. उनका डेडमैन का किरदार तो काफी फेमस रहा था. टेकर की हाइट बहुत लंबी है और इस वजह से वो अपने दुश्मनों को आराम से धराशाई कर देते थे. टेकर को हरा पाना बहुत मुश्किल काम था. कुछ ही ऐसे रेसलर्स रहे हैं जिन्होंने उन्हें मात दी है. आपको बता दें भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली भी टेकर के करियर में उथल-पुथल मचा चुके हैं. टेकर को उन्होंने बहुत बड़ा झटका दिया था. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
द ग्रेट खली ने अंडरटेकर को दी थी सबसे बड़ी हार
द ग्रेट खली ने 2006 की शुरुआत में WWE में अपना डेब्यू किया था. उन्होंने सबसे पहले द अंडरटेकर से ही टक्कर ली. टेकर को उस समय मात दे पाना बहुत मुश्किल था. खली को देखकर टेकर के पसीने छूट गए क्योंकि वो उनसे भी लंबे थे. दोनों की राइवलरी काफी शानदार रही. 21 मई 2006 को Judgment Day प्रीमियम लाइव इवेंट हुआ. वहां पर खली और टेकर के बीच सिंगल्स मैच बुक किया गया.
इस मुकाबले को लेकर सभी उत्साहित थे क्योंकि टेकर को टक्कर देने वाला मिल गया था. दोनों के बीच मुकाबला लगभग 9 मिनट तक चला. पूरे मैच में खली हावी रहे. खली ने प्रीमियम लाइव इवेंट में डेब्यू मैच लड़ा था. खली को टेकर बिल्कुल भी टक्कर नहीं दे पाए. खली ने टेकर के सिर पर बिग बूट मारकर उन्हें तहस-नहस किया. अंत में उन्होंने अंडरटेकर को खली बॉम्ब फिनिशिंग मूव लगाया और एक पैर उनकी छाती पर रखकर पिन किया. टेकर की हार पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा था क्योंकि उस दौर में उनकी ये शर्मनाक हार थी.
अंडरटेकर और द ग्रेट खली हॉल ऑफ फेम में शामिल हो चुके हैं
WWE में द अंडरटेकर और द ग्रेट खली का बहुत बड़ा नाम है. दोनों को कंपनी हॉल ऑफ फेम में भी शामिल कर चुकी है. खली को WWE ने 2021 में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था. खली इसके बाद काफी खुश हुए थे. अंडरटेकर को कंपनी ने 2022 में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था. टेकर ने अपना अंतिम मैच 2020 के रेसलमेनिया में लड़ा था. अब वो रिटायर हो चुके हैं. टेकर मौजूदा समय में बैकस्टेज में युवा स्टार्स के साथ काम कर रहे हैं.

---विज्ञापन---