The Rock की एंट्री का था इंतजार, लेकिन रिंग में उतरा ये खतरनाक भारतीय रेसलर! जब WWE ने दिया फैंस को 'धोखा'

2024 की शुरुआत में WWE में एक बड़ी घटना देखने को मिली थी. कंपनी ने द रॉक की वापसी टीज की थी, लेकिन मामला कुछ और ही निकला. इसे देखकर फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE ने फैंस को किया हैरान

The Rock: WWE द्वारा हमेशा फैंस को चौंकाया जाता है. कभी-कभार कुछ ऐसा होता है जिसकी उम्मीद नहीं होती है. विंस मैकमैहन इस काम के लिए माहिर थे. अब इसका बेड़ा ट्रिपल एच ने उठाया है. कई बार ऐसा भी होता है कि कंपनी दर्शकों के खिलाफ जाकर काम करती है. ये मोमेंट बहुत जल्दी वायरल भी जाते हैं. कुछ ऐसा ही 2024 की शुरुआत में हुआ था. फैंस WWE दिग्गज द रॉक की एंट्री का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कंपनी ने एक भारतीय रेसलर को रिंग में उतार दिया. आइए आपको इसकी पूरी कहानी बताते हैं.

विज्ञापन

2024 में WWE में हुई थी बड़ी घटना

1 जनवरी 2024 को हुआ Raw का एपिसोड जबरदस्त हुआ था. WWE ने इसे खास Day 1 संस्करण के रूप में एडवर्टाइज किया था. कंपनी ने कहा था कि एक पूर्व WWE चैंपियन की वापसी होगी. सभी को पता लग गया था कि द रॉक आएंगे, लेकिन इससे पहले कंपनी ने जबदस्त कांड कर दिया. फैंस के चेहरे पर काफी उत्साह था. अचानक भारतीय रेसलर जिंदर महल ने अपनी एंट्री से सभी को चौंका दिया. महल को देखकर एरीना में बैठे फैंस के चेहरे लटक गए. सभी ने अपना सिर पकड़ लिया था. पूरी दुनिया उस समय WWE के इस सरप्राइज पर गालियां दे रही थीं. महल ने शानदार प्रोमो दिया. हालांकि, उन्हें कोई सुनना नहीं चाहता था. कुछ देर बाद एक अच्छा काम हुआ. द रॉक का म्यूजिक बज गया और प्रशंसक खुश हो गए. रॉक ने अपनी बातों से जिंदर की खूब धज्जियां उड़ाई. दोनों के बीच ब्रॉल भी हुआ. अंत में रॉक का दबदबा देखने को मिला.

विज्ञापन

द रॉक के साथ सैगमेंट पर जिंदर महल का बयान

पिछले साल TMZ Sports को जिंदर महल ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने द रॉक के साथ हुए सैगमेंट को लेकर बात रखी. महल ने बताया कि इससे पहले क्या हुआ था. महल ने कहा, “जब मैं वहां पहुंचा तो मैंने राइटर को फोन किया. उन्होंने मुझसे कहा कि आपने शायद एक्स पर एक पूर्व WWE चैंपियन को देखा होगा. वो आप और द रॉक होंगे. उन्होंने कहा कि ये सब दिखावा है और किसी को कुछ मत बताना मत. मैंने भी किसी को कुछ बताया नहीं. अपनी मंगेतर को भी कुछ नहीं बताया”.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ