हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में Roman Reigns के भाई का चैंपियन बनने का टूटा सपना, पूर्व ट्राइबल चीफ ने चीटिंग से हासिल की जीत

WWE Saturday Night’s Main Event में सोलो सिकोआ ने जिमी उसो को हराकर यूएस चैंपियनशिप रिटेन की. सिकोआ की जीत में उनके साथियों का भी योगदान रहा. जानिए मैच में क्या-क्या बवाल मचा.

विज्ञापन
WWE

WWE: WWE Saturday Night’s Main Event में सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस के भाई जिमी उसो के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. जिमी ने मैच में बढ़िया प्रदर्शन किया. सिकोआ के साथियों द्वारा ध्यान भटकाए जाने के बावजूद उन्होंने तगड़े मूव्स लगाए. हालांकि, अंत में वह मुकाबला जीतकर चैंपियन नहीं बन पाए. जिमी का इस बार भी मेन रोस्टर में पहली बार सिंगल्स टाइटल जीतने का सपना टूट गया. सिकोआ की जीत विवादास्पद रही क्योंकि टाला टोंगा ने उनकी मदद की.

Saturday Night’s Main Event में हुआ तगड़ा मैच

जिमी उसो और सोलो सिकोआ से फैंस को अच्छे मैच की उम्मीद थी. दोनों ने किसी को भी निराश नहीं किया. सिकोआ और उसो ने लगातार दोनों को सुपरकिक से भी धराशाई किया. सिकोआ की मदद के लिए रिंगसाइड में टोंगा लोआ, जेसी माटेओ और टाला टोंगा मौजूद थे. इन सभी ने मैच में दखल देने की पूरी कोशिश की. जिमी ने टॉप रोप से इनके ऊपर डाइव लगाकर नीचे गिरा दिया. हालांकि, टाला टोंगा को ज्यादा कुछ नहीं हुआ. जिमी रिंग में रोप के बाहर खड़े हुए थे. पीछे से सिकोआ ने उन्हें रोल किया. वहीं रिंग के बाहर से टाला टोंगा ने अपने पांव से सिकोआ की मदद की. पूर्व ट्राइबल चीफ ने इस तरह चीटिंग से जीत दर्ज कर टाइटल रिटेन किया. हार के बाद उसो खुश नज़र नहीं आए.

जेकब फाटू ने की वापसी

Saturday Night’s Main Event में टाइटल रिटेन करने के बाद भी सोलो सिकोआ खुश नहीं थे. उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर जिमी उसो को समोअन स्पाइक लगाया. जिमी को बचाने के लिए जेकब फाटू ने वापसी की. उन्होंने जेसी माटेओ और टोंगा लोआ पर अटैक किया. इसके बाद रिंग में उनका सामना टाला टोंगा से हुआ. दोनों ने एक-दूसरे पर हमला किया. फाटू ने टाला को रिंग से बाहर कर दिया. अंत में फाटू ने टाला और सिकोआ के ऊपर शानदार डाइव लगाकर दोनों की हालत खराब कर दी. फाटू का बवाल देखकर जिमी भी खुश हो गए थे. ऐसा लगता है कि बहुत जल्द सिकोआ के खिलाफ रीमैच की मांग फाटू करेंगे. SummerSlam 2025 में दोनों के बीच मैच होने की संभावना है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में Roman Reigns के दुश्मन का ‘टूटा’ घुटना, SummerSlam 2025 से हुई छुट्टी!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola