Roman Reigns: WWE Night of Champions 2026 का आयोजन 27 जून को सऊदी अरब में होने वाला है. वहां पर रोमन रेंस का मैच नहीं होने वाला है. रेंस का अगला मैच अब सीधे SummerSlam 2026 में ही होगा. इस बार समर की सबसे बड़ी पार्टी 1 और 2 अगस्त को होगी. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि SummerSlam 2026 में रोमन का मुकाबला किसके साथ होगा. कई नाम सामने आ रहे हैं. अब एक दिग्गज ने रेंस के मैच को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने किस स्टार का नाम लिया है.
WWE SummerSlam 2026 में किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?
Notsam Wrestling पॉडकास्ट में WWE विश्लेषक सैम रॉबर्ट्स ने SummerSlam 2026 को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि Night of Champions में ब्रॉन ब्रेकर को सैथ रॉलिंस हराएंगे और उसके बाद रोमन रेंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश करेंगे. आप सभी जानते हैं कि रॉलिंस और रेंस की राइवलरी खतरनाक रही है. इनके बीच चार साल पहले सिंगल मैच हुआ था. वहां पर डिस्क्वालिफिकेशन से रॉलिंस ने जीत हासिल की थी. रॉबर्ट्स ने ये भी कहा कि रॉलिंस और रोमन के मैच को अब टालना नहीं चाहिए क्योंकि ये स्टेडियम वाला मुकाबला है.
ये भी पढ़ें: WWE Night of Champions 2026 में होने वाले 6 खतरनाक मैचों के संभावित नतीजे लीक, Brock Lesnar के दुश्मन को लगेगा झटका!
रेसलमेनिया में बने थे रोमन रेंस चैंपियन
कुछ महीने पहले रेसलमेनिया 42 का आयोजन हुआ था. वहां पर रोमन रेंस का मुकाबला सीएम पंक के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए हुआ. दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई थी. अंत में रेंस ने पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया. रेंस इसके बाद बैकलैश और क्लैश इन इटली में अपने टाइटल को जेकब फाटू के खिलाफ रिटेन कर चुके हैं. रेंस का टाइटल रन जबरदस्त होने वाला है.
ये भी पढ़ें: WWE Night of Champions 2026 में ये 9 रेसलर्स दे सकते हैं Oba Femi vs Jey Uso फाइनल मैच में दखल
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines