WWE Night of Champions 2026: WWE Night of Champions 2026 का आयोजन 27 जून को होने वाला है. सऊदी अरब में WWE द्वारा प्रीमियम लाइव इवेंट रखा गया है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी ने छह मैचों का ऐलान किया है. ट्रिपल एच इस बार छह मुकाबले रखकर सभी को चौंका दिया है. इस बार रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का मैच नहीं होगा. Night of Champions 2026 को लेकर सट्टाबाजार भी सामने आ गया है. BetUS ने अपनी रिपोर्ट में हार और जीत का भाव तय कर दिया है. आइए आपको सभी मैचों के संभावित विजेता के बारे में बताते हैं.
स्टील केज मैच

2 / 7
Night of Champions 2026 में सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच स्टील केज मैच होने वाला है. इस मैच में जीत के लिए दोनों फेवरेट माने जा रहे हैं. दोनों -120 पर हैं. इसका मतलब है कि कोई भी मुकाबले में जीत हासिल कर सकता है. इस मैच में दखलअंदाजी की संभावना भी बहुत ज्यादा है. (Photo: WWE.com)
किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट फाइनल

3 / 7
किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल जे उसो और ओबा फेमी के बीच होगा. इन दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. जे -130 और फेमी -110 में हैं. इसका मतलब है कि जे मुकाबले को जीत सकते हैं. कहा जा रहा है कि ब्रॉक लैसनर आकर फेमी के ऊपर हमला कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच

4 / 7
अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए कोडी रोड्स, सैमी ज़ेन और गुंथर के बीच मैच होगा. कोडी -500, सैमी +300 और गुंथर +300 में चल रहे हैं. इसका मतलब है कि कोडी अपने टाइटल को आराम से रिटेन कर लेंगे. हालांकि, अंतिम समय में कुछ भी हो सकता है. गुंथर को भी चैंपियन बनाया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
यूएस चैंपियनशिप मैच

5 / 7
ट्रिक विलियम्स अपनी यूएस चैंपियनशिप को रिकी सेंट्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे. विलियम्स ने रेसलमेनिया 42 में टाइटल हासिल किया था. ट्रिक -3000 और रिकी +850 में हैं. आंकड़ों से साफ लग रहा है कि विलियम्स आसानी से अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगे. (Photo: WWE.com)
क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट फाइनल

6 / 7
क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल मैच लिव मॉर्गन और इयो स्काई के बीच होगा. स्काई -600 और मॉर्गन +350 पर हैं. स्काई इस मैच में जीत हासिल करती हुई दिख रही हैं. वो मुकाबला जीतकर समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल कर सकती हैं. (Photo: WWE.com)
वुमेंस यूएस चैंपियनशिप मैच

7 / 7
टिफनी स्ट्रेटन अपनी वुमेंस यूएस चैंपियनशिप को जेड कार्गिल के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं. जेड -130 और टिफनी -110 पर हैं. इसका मतलब है कि कार्गिल नई चैंपियन बन सकती हैं. टिफनी को इस बार बड़ा झटका लग सकता है. (Photo: WWE.com)