WWE Night of Champions 2026 में ये 9 रेसलर्स दे सकते हैं Oba Femi vs Jey Uso फाइनल मैच में दखल
WWE Night of Champions 2026 में ओबा फेमी और जे उसो के बीच बड़ा मैच होने वाला है. जो भी मुकाबला जीतेगा उसे समरस्लैम में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच का टिकट मिल जाएगा. इन दोनों के बीच मैच में कुछ स्टार्स दखल भी दे सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि वो कौन-कौन हो सकते हैं.

WWE Night of Champions 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Night of Champions 2026 है. वहां पर एक बहुत बड़ा मैच होने वाला है. किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ओबा फेमी और जे उसो के बीच टक्कर होगी. ये मैच दोनों स्टार्स के लिए महत्वपूर्ण है. जो भी जीत दर्ज करेगा, उसे समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. इस मुकाबले में बवाल मचना तय है. इसके अलावा मैच में कुछ स्टार्स की दखलअंदाजी भी हो सकती है. यहां हम आपको नौ रेसलर्स के बारे में बताएंगे जो इस तगड़े मुकाबले में दखल देकर बवाल मचा सकते हैं. (Photo: WWE.com)
ब्रॉक लैसनर
2 / 6ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर की राइवलरी भी चल रही है. दोनों के बीच दो मुकाबले हो चुके हैं. दोनों 1-1 की बराबरी पर हैं. अब जल्द ही तीसरा मुकाबला होगा. Night of Champions 2026 में लैसनर आकर फेमी का काम खराब कर सकते हैं. लैसनर की दखलअंदाजी से फेमी को हार मिल सकती है. इस चीज की बहुत संभावनाएं जताई जा रही हैं. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: WWE Night of Champions 2026 से पहले आखिरी SmackDown के नतीजे लीक, मेन इवेंट में टॉप स्टार्स ने मचाई तबाही
जिमी उसो और जेकब फाटू
3 / 6हाल ही में रोमन रेंस ने जेकब फाटू को ऑफिशियल तौर पर ब्लडलाइन में शामिल किया है. रोमन के साथ अब द उसोज़ और फाटू हैं. Night of Champions 2026 में जे उसो को जिताने के लिए जिमी उसो और फाटू भी आ सकते हैं. दोनों फाइनल मैच में दखलअंदाजी कर सभी को चौंका सकते हैं. (Photo: WWE.com)
ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर
4 / 6हाल ही में Raw के एपिसोड के बाद सैथ रॉलिंस के ऊपर ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन ब्रेकर ने हमला किया था. रॉलिंस को बचाने के लिए ओबा फेमी आए और उन्होंने दोनों हील स्टार्स को खूब धोया. रॉलिंस और फेमी ने हाथ मिलाया. अब Night of Champions 2026 में फेमी को पीटने के लिए थ्योरी और ब्रेकर फाइनल मैच में आ सकते हैं. (Photo: WWE.com)
सैथ रॉलिंस और स्ट्रीट प्राफिट्स
5 / 6स्ट्रीट प्राफिट्स के एंजेलो डॉकिंस और मोटेंज फोर्ड ने हाल ही में सैथ रॉलिंस की मदद से थ्योरी और ब्रेकर को हराया. दोनों ने वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप जीती. Night of Champions 2026 में थ्योरी और ब्रेकर आएंगे, तो फिर सैथ रॉलिंस और स्ट्रीट प्राफिट्स भी मैच में आ सकते हैं. (Photo: WWE.com)
सोलो सिकोआ
6 / 6सोलो सिकोआ अब नई ब्लडलाइन के पीछे पड़ गए हैं. हाल ही में Raw के एपिसोड में सिकोआ ने जिमी उसो को समोअन स्पाइक लगाया. सिकोआ की वजह से ही जिमी को एलए नाइट के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. अब जे उसो को सिकोआ निशाना बना सकते हैं. वो Night of Champions 2026 में आकर जे पर हमला कर सकते हैं. उनकी दखलअंदाजी से जे को हार का सामना करना पड़ सकता है. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: WWE Night of Champions 2026 में होने वाले 6 मैचों और उनके संभावित नतीजों की भविष्यवाणी