Clash in Paris: WWE Clash in Paris 2025 में फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिले. शेमस और रुसेव के बीच गुड ओल डोनीब्रुक मैच हुआ. इसे शो का सबसे तगड़ा मुकाबला कहा जा सकता है. इस मैच में कोई नियम नहीं था, सिवाय इसके कि पिनफॉल या सबमिशन रिंग के अंदर ही किया जाना चाहिए. दोनों दिग्गजों ने जीत के लिए सारी हदें पार कीं. मैच में हथियारों का प्रयोग भी किया गया. अंत में सबमिशन के जरिए रुसेव ने जीत दर्ज की. शेमस को बड़ा झटका इस बार लगा.
शेमस को दूसरी बार लगा झटका
शेमस और रुसेव ने चेयर्स, कैंडो स्टिक और स्टील स्टेप्स के अलावा कुछ भारी-भरकम उपकरणों का इस्तेमाल किया. इसके अलावा कुछ डरावने मूव्स भी लगाए. रिंगसाइड में एक लकड़ी का बार और व्हिस्की बैरल भी रखे हुए थे. दोनों ने इनसे भी एक-दूसरे पर हमला किया. एक वक्त पर शेमस ने टॉप रोप से छलांग लगाने का प्रयास किया लेकिन उनके ऊपर कैंडो स्टिक से हमला हो गया. दोनों ने अपने फिनिशिंग मूव से एक-दूसरे को धराशाई किया लेकिन सफलता नहीं मिली. रुसेव ने शिलेलाघ डंडे से शेमस की पीठ पर मारकर उसे तोड़ दिया. अंत में उन्होंने टूटे हुए डंडे से शेमस को एकोलेड सबमिशन में फंसा लिया. शेमस ने इसके बाद टैप आउट करके हार मान ली.
शेमस ने 2009 में मेन रोस्टर में कदम रखा था. इसके बाद से जबरदस्त उन्होंने काम किया. दिग्गजों की लिस्ट में उनका नाम आता है. अपने 16 साल के करियर में वह दूसरी बार टैप आउट हुए हैं. इससे पहले 2021 में बॉबी लैश्ले ने हर्ट लॉक लगाकर उनसे टैप आउट कराया था. रुसेव के खिलाफ मिली हार से जरूर शेमस को भी निराशा हुई होगी.
क्या रुसेव को मिल पाएगा बड़ा पुश?
WrestleMania 41 के बाद Raw के पहले एपिसोड के जरिए रुसेव ने WWE में अपनी वापसी की. अभी तक उनका रन ज्यादा कुछ खास नहीं रहा है. एकदम फ्लैट ही वह काम कर रहे हैं. ट्रिपल एच को अब उन्हें तगड़ा पुश देना चाहिए. रुसेव जैसे रेसलर को जल्द से जल्द टाइटल पिक्चर में लाना तो बनता है. आप सभी जानते हैं कि रुसेव का WWE की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है.
ये भी पढ़ें:-Clash in Paris में हुए जानलेवा हमले के बाद खतरे में पड़ा Roman Reigns का करियर! WWE ने दिया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines