Clash in Paris में हुए जानलेवा हमले के बाद खतरे में पड़ा Roman Reigns का करियर! WWE ने दिया बड़ा अपडेट

WWE Clash in Paris 2025 में ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर ने रोमन रेंस को खूब हालत खराब की. रेंस को तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया. कंपनी द्वारा उन्हें लेकर खास जानकारी दी गई है.

rigns

रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE Clash in Paris 2025 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. फैंस को वहां पर छह तगड़े मुकाबले देखने को मिले. रोमन रेंस के लिए शो कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने ब्रॉन्सन रीड के ऊपर जीत हासिल की. हालांकि, इसके बाद ब्रॉन ब्रेकर और रीड ने मिलकर उनका बुरा हाल कर दिया. रेंस के मुंह से खून भी निकलने लग गया था. रोमन की हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें स्ट्रेचर के जरिए हॉस्पिटल ले जाया गया. रेंस की हालत देखकर फैंस भी चिंता में पड़ गए थे. खैर WWE ने भी रेंस को लेकर अपडेट दे दिया है.

विज्ञापन

रोमन रेंस का हुआ बुरा हाल

रोमन रेंस ने सुपरमैन पंच, समोअन ड्रॉप और स्पीयर लगाकर ब्रॉन्सन रीड को हराया. इसके बाद उन्होंने अनाउंस टेबल पर जाकर साइन किए हुए जूते फैंस को दिए. अचानक वहां पर ब्रॉन ब्रेकर ने आकर उन्हें स्पीयर लगा दिया. ब्रेकर ने रिंगसाइड में दूसरा स्पीयर लगाकर रेंस को धराशाई किया. इसके बाद रीड ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी. रीड ने रेंस को तीन सुनामी मूव लगाए. रेंस और ब्रेकर ने WWE ऑफिशियल्स की भी नहीं सुनी. जे उसो भी रेंस के बचाने आए लेकिन ब्रेकर ने उन्हें स्पीयर लगा दिया.

विज्ञापन

Clash in Paris 2025 के पोस्ट शो में कैथी केली ने रोमन रेंस को लेकर अपडेट देते हुए बताया कि उनका MRI और एक्स-रे कराया गया है. कैथी ने कहा कि रेंस की चोट की गंभीरता पर ऑफिशियल अपडेट Raw के आगामी एपिसोड में आने की उम्मीद है.

कैथी केली ने क्या कहा?

कैथी केली ने रोमन रेंस की चोट को संबोधित करते हुए कहा कि,”हम सभी ने रोमन रेंस का जश्न देखा. ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर दोनों के हाथों उनकी जीत बीच में ही छूट गई. यह एक खतरनाक हमला था, जिसके बाद रोमन को स्ट्रेचर से ले जाया गया. मैं पुष्टि कर सकती हूं कि उन्हें आगे जांच के लिए पेरिस के एक स्थानीय हॉस्पिटल में ले जाया गया है. उनका MRI और एक्स-रे भी कराया गया है. अभी हमें उनकी चोट की गंभीरता की जानकारी का इंतजार है. Raw में अपडेट आने की पूरी उम्मीद है”. रोमन का फ्यूचर अब खतरे में पड़ते हुए दिख रहा है. हो सकता है कि आने वाले कुछ महीनों तक वह WWE से गायब रहें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ