Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

7 साल बाद WWE दिग्गज की WrestleMania 42 में होगी वापसी, Triple H ने दिया चैंपियन बनने का सुनहरा मौका

WWE WrestleMania 42 में कंपनी ने बड़े मैच बुक किए हैं. टॉप स्टार्स अपना एक्शन दिखाने के लिए तैयार हैं. एक दिग्गज की सात साल बाद WWE के सबसे बड़े मंच पर वापसी होने वाली है. उन्हें चैंपियनशिप मैच में डाला गया है.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Apr 13, 2026 13:52
WWE WrestleMania 42

WrestleMania 42: WWE में WrestleMania 42 की धूम मची हुई है. इस हफ्ते खूब बवाल रिंग में देखने को मिलेगा. 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में एक तगड़ा इवेंट देने के लिए कंपनी तैयार है. ट्रिपल एच ने कह दिया है कि शो में सरप्राइज भी मिलेंगे. खैर एक ऐसा स्टार भी है जो 7 साल बाद WrestleMania के मंच पर वापसी करेगा. उनका नाम रुसेव है. रुसेव का बड़ा मौका इस बार मिला है. वो बड़े मुकाबले में कम्पीट करने के लिए तैयार हैं.

WWE WrestleMania 42 में परफॉर्म करेंगे रुसेव

रुसेव का नाम टॉप सुपरस्टार्स की लिस्ट में आता है. रुसेव ने लंबे समय तक WWE में काम किया. दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही. 2020 में उन्हें निकाल दिया गया था. 2020 में ही रुसेव ने AEW में कदम रखा. रुसेव ने पिछले साल रेसलमेनिया के बाद WWE में वापसी की. हालांकि, इसके बाद से उनकी बुकिंग ज्यादा खास नहीं रही है. कोई भी बड़ा कारनामा करने में वो असफल रहे. अब उनके पास बड़ा मौका आ गया है. WrestleMania 42 में रुसेव बड़े मैच में शामिल हैं. इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए होने वाले सिक्स-मैन लैडर मैच में वो अपना जलवा दिखाएंगे. उनके पास टाइटल जीतने का मौका है. WrestleMania में अंतिम बार रुसेव ने 2019 में परफॉर्म किया था. वो टैग टीम मैच में शिंस्के नाकामुरा के साथ एक्शन में थे. देखना होगा कि रुसेव चैंपियन बन पाएंगे या नहीं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-Roman Reigns के WWE Raw से गायब होने पर भड़का दिग्गज, गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर की आलोचना

---विज्ञापन---

WWE WrestleMania 42 के मेन इवेंट होंगे जबरदस्त

WrestleMania 42 दो दिन का होगा. नाइट-1 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. रैंडी ने हाल ही में हील टर्न लिया है. अब उनके साथ पैट मैकफी भी आ गए हैं. कहा जा रहा है कि ऑर्टन नए चैंपियन बन सकते हैं. इसके अलावा नाइट-2 में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सीएम पंक के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. दोनों की राइवलरी अभी तक जबरदस्त रही है.

ये भी पढ़ें:-Roman Reigns ने WrestleMania से पहले WWE रिटायरमेंट को लेकर फोड़ा बम, बहुत बड़ा दावा कर मचाई सनसनी!

First published on: Apr 13, 2026 01:52 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.