Backstage News On Roman Reigns: WWE रेसलमेनिया 42 के बाद कंपनी में काफी बवाल मच गया है. बजट के चलते कंपनी ने 20 से ज्यादा रेसलर्स को बाहर का रास्ता दिखाया है. कुछ ने खुद ही WWE छोड़ने का फैसला लिया. दरअसल TKO ने कुछ नए नियम सभी के सामने रखे हैं. इस वजह से काफी खलबली मची हुई है. कहा जा रहा है कि मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस भी WWE छोड़कर जा सकते हैं. इसकी भी एक बड़ी वजह है. चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है.
TKO ने जारी किया नया नियम
आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ सालों से अब TKO ग्रुप के अधीन WWE काम करता है. TKO द्वारा जो भी कहा जाएगा वो WWE को करना पड़ेगा. TKO ने रेसलर्स के सैलरी में कटौती की बात कही है. इसके लिए WWE को मजबूर भी किया गया है. सबसे बड़ी बात है कि रिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद रेसलर्स को पैसा नहीं दिया जा रहा है. WWE को इसके लिए काफी निगेटिव रिएक्शन मिल रहे हैं.
हाल ही में न्यू डे के कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स ने इस वजह से ही कंपनी छोड़ दी. अब फैंस सोच रहे हैं कि अन्य स्टार्स भी कंपनी से जा सकते हैं. कंपनी ने जून में कई शो के रोमन रेंस का विज्ञापन भी बंदकर दिया है. इस कारण से रोमन रेंस के बाहर जाने की बातें भी सामने लग गई हैं. WWE में इस समय सबसे ज्यादा सैलरी रेंस की है. उन्हें 15 मिलियन डॉलर सालाना दिया जाता है. अगर उनके वेतन में भी कटौती की गई, तो वो कंपनी को अलविदा भी कह सकते हैं. कहीं ना कहीं फैंस को इससे बड़ा झटका लगेगा.
ये भी पढ़ें: कौन है वो 7 बच्चों का बाप, जो Roman Reigns को WWE Backlash 2026 में देगा कड़ी टक्कर?
WWE Backlash 2026 में होगा रोमन रेंस का बड़ा मैच?
Backlash 2026 का आयोजन 9 मई को टेम्पा में होने वाला है. फैंस इसे लेकर तैयार हैं. कंपनी ने अभी तक पांच मैच बुक किए हैं. शो में सबसे बड़ा मैच रोमन रेंस का होगा. वो अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इन दोनों की राइवलरी अभी तक काफी जबरदस्त रही है. फाटू का दबदबा देखने को मिला है. वो इस बार कंपनी में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत सकते हैं. दोनों के बीच अच्छे मैच की उम्मीद लगाई जा रही है.
ये भी पढ़ें: Brock Lesnar से लेकर Roman Reigns तक…WWE के ये 7 रेसलर्स खा चुके हैं जेल की हवा!
संबंधित खबरें
Roman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
9 hrs agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
1 day agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
2 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
2 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
3 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
7 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
7 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
8 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
8 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines