Brock Lesnar से लेकर Roman Reigns तक…WWE के ये 7 रेसलर्स खा चुके हैं जेल की हवा!

WWE स्टार्स की दीवानगी दुनियाभर में है. भारत में भी WWE को खूब फॉलो किया जाता है. किसी भी रेसलर की लाइफ आसान नहीं होती है. इन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. यहां हम आपको कुछ स्टार्स के बारे में बताएंगे जो जेल की हवा खा चुके हैं.

WWE
1 / 8
इन रेसलर्स को लगा है झटका

WWE Stars Arrested: WWE का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. इसमें काम करने वाले रेसलर्स को खूब सफलता मिलती है. हर कोई वहां पर परफॉर्म करना चाहता है. रेसलर शोहरत की ऊंचाइयों पर हैं. हालांकि, इनकी जिंदगी बिल्कुल भी आसान नहीं है. कई ऐसे स्टार्स हैं जिनके ऊपर गंभीर आरोप लग चुके हैं. इन्हें गिरफ्तार भी किया जा चुका है. नामी रेसलर्स को जेल जाते हुए देखा गया है. यहां हम आपको सात स्टार्स के बारे में बताएंगे जो जेल की हवा खा चुके हैं.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर 2 / 8

ब्रॉक लैसनर का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. लैसनर की हरकतें भी काफी खराब रही है. उनके ऊपर कई बार स्टेरोइड्स इस्तेमाल करने के आरोप लग चुके हैं. इसी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा है. लैसनर बैकस्टेज भी साथी स्टार्स से पंगा ले चुके हैं. इस वजह से ही उन्हें पुलिस पकड़ कर ले गई है.

विज्ञापन

जॉन सीना

जॉन सीना3 / 8

जॉन सीना अब इन-रिंग एक्शन से रिटायर हो चुके हैं. सीना के ऊपर भी कई बार आरोप लग चुके हैं. 2005 में उन्हें भी गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने जेबीएल की कार तोड़ दी थी. इसके बाद जेबीएल ने पुलिस में उनके खिलाफ शिकायत की थी. इसके बाद रिंग से ही पुलिस सीना को हथकड़ी लगाकर ले गई थी.

जे उसो

जे उसो4 / 8

जे उसो भी जेल जा चुके हैं. 2018 में जे को नशे में गाड़ी चलाने (DUI) के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद काफी बवाल हुआ था. जे का करियर भी खतरे में पड़ गया था. बड़ी मुश्किल से उन्होंने खुद को बचाया. जे मौजूदा समय में कंपनी के टॉप स्टार्स में से एक हैं.

विज्ञापन

रोमन रेंस

रोमन रेंस5 / 8

रोमन रेंस अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उन्हें भी जेल की हवा खानी पड़ी है. 2010 में रेंस को नशा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इसके अलावा भी उनके ऊपर कुछ गैर-कानूनी आरोप लगाए गए थे. हालांकि, रेंस ने बड़ी मुश्किल से खुद को बचा लिया था.

जेकब फाटू

जेकब फाटू6 / 8

जेकब फाटू पिछले कुछ सालों से WWE में बढ़िया काम कर रहे हैं. उनका क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने 18 साल की उम्र में हथियार दिखाकर डकैती की थी. वो बहुत ही बुरे फंसे थे. इस वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा था. फाटू को लेकर अभी भी चर्चा बनी रहती है.

विज्ञापन

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन7 / 8

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन का नाम भी दिग्गजों की लिस्ट में शुमार है. हर कोई उन्हें रिंग में देखना चाहता हे. ऑस्टिन भी जेल जा चुके हैं. 2004 में उनके ऊपर घरेलू हिंसा के आरोप लगा थे. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था.

जेफ हार्डी

जेफ हार्डी8 / 8

जेफ हार्डी अपने तगड़े एक्शन के लिए जाने जाते हैं. उनका करियर शानदार रहा है. वो कई बार बड़े मामलों में बुरे फंसे हैं. 2009 में उन्हें ड्रग्स के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उन्हें कई दिनों तक जेल में रहना पड़ा था. हार्डी की इसके बाद काफी बेइज्जती हुई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन