कौन है वो 7 बच्चों का बाप, जो Roman Reigns को WWE Backlash 2026 में देगा कड़ी टक्कर?

WWE Backlash 2026 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. रोमन रेंस भी वहां पर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड करने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं कि किसके साथ उनका मैच होगा.

WWE
1 / 6
WWE Backlash 2026

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Backlash 2026 होगा. 9 मई को इसका आयोजन टेम्पा में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. रोमन रेंस के ऊपर सभी की नजरें टिकी हैं. उन्होंने हाल ही में रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. अब उन्हें पहला विरोधी भी मिल गया है. Backlash 2026 में रेंस का मैच भी होने वाला है. वो मेन इवेंट में एक्शन में नज़र आएंगे. आइए आपको बताते हैं कि Backlash 2026 में रेंस की टक्कर किस खूंखार रेसलर के साथ होगी.

विज्ञापन

किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?

किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?2 / 6

Backlash 2026 में रोमन रेंस का मुकाबला जेकब फाटू के साथ होने वाला है. फाटू ने जून 2024 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. उन्होंने सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन ज्वाइन की थी. शुरुआत से ही फाटू ने अपनी ताकत से रिंग में कहर मचा दिया था. उन्होंने अपने काम से खूब वाहवाही लूटी.

विज्ञापन

कौन हैं जेकब फाटू?

कौन हैं जेकब फाटू?3 / 6

जेकब फाटू का जन्म समोअन परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम सैम फाटू है. जेकब ने सेक्रामेंटो के रोजमोंट हाईस्कूल में पढ़ाई की है. फाटू फुटबॉल के लिए जाने जाते थे. उन्होंने 2008 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की थी. फाटू को 18 साल की उम्र में डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.

7 बच्चों के पिता हैं जेकब फाटू

7 बच्चों के पिता हैं जेकब फाटू4 / 6

जेकब फाटू ने अपनी पर्सनल जानकारी शेयर नहीं की है. इस वजह से उनकी पत्नी का नाम भी अज्ञात है. इतना जरूर पता है कि वो सात बच्चों के पिता है. इसका जिक्र कई बार WWE टीवी पर भी किया जा चुकी है. फाटू का परिवार काफी बड़ा है.

विज्ञापन

रेसलिंग में कब किया था डेब्यू?

रेसलिंग में कब किया था डेब्यू?5 / 6

जेकब फाटू ने 2012 में प्रोफेशनल रेसलिंग में डेब्यू किया था. उन्होंने ऑल प्रो रेसलिंग, डेफी रेसलिंग, गेम चेंजर रेसलिंग और हाउस ऑफ ग्लोरी जैसे रेसलिंग प्रमोशन में काम किया. 2019 में उन्होंने मेजर लीग रेसलिंग में कदम रखा. वहां पर उन्हें तगड़ी सफलता मिली और वो चैंपियन भी बने. उनका एक टाइटल रन 819 दिन का रहा था.

WrestleMania 41 में मिली सफलता

WrestleMania 41 में मिली सफलता6 / 6

WrestleMania 41 में WWE ने जेकब फाटू को तगड़ा पुश दिया था. उन्होंने एलए नाइट को हराकर यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की थी. फाटू का टाइटल रन इसके बाद शानदार रहा. उनके टाइटल रन का अंत सोलो सिकोआ ने किया था. फाटू रिंग में अपनी फुर्ती के लिए जाने जाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन