---विज्ञापन---

WWE

Roman Reigns को WWE WrestleMania 42 में मिलेगा नया विरोधी!, 44 साल का रेसलर लेगा CM Punk की जगह?

रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस मुकाबले में बड़ा बदलाव भी हो सकता है. एक फेमस स्टार ने कह दिया है कि वो रेंस का सामना करने के लिए तैयार हैं.

Author Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 23, 2026 10:24
WWE WrestleMania 42

Roman Reigns: WWE Royal Rumble 2026 में रोमन रेंस को बड़ी सफलता मिली. उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच अपने नाम किया. गुंथर को उन्होंने अंत में एलिमिनेट किया था. रेंस ने अपने करियर में दूसरी बार रंबल मैच जीता. रेंस ने अपना रेसलमेनिया विरोधी चुनने में ज्यादा समय नहीं लगाया. उन्होंने Raw के एपिसोड में सीएम पंक को चुना. WWE ने मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया. मुकाबले में एक मजेदार पेंच भी फंसा हुआ है. इस मैच में बदलाव भी हो सकता है. रोमन को नया विरोधी मिल सकता है.

क्या रोमन रेंस के मैच में होगा बदलाव?

WWE Elimination Chamber 2026 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की राइवलरी तगड़ी चल रही है. बैलर का कहना है कि रेसलमेनिया 42 में वो पंक की जगह लेंगे. बैलर अगर रेंस को हराकर टाइटल जीत गए तो उनकी टक्कर रेंस से होगी. रेंस ने पहले से ही रेसलमेनिया में अपना जगह बनाई हुई है. WWE ने हाल ही में एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें बैलर टॉप्स कार्ड की अनबॉक्सिंग कर रहे हैं. बैलर को वहां पर रोमन का कार्ड मिला. इसके बाद बैलर ने दावा करते हुए कहा, ”मुझे अपना रेसलमेनिया विरोधी मिल गया है”. बैलर ने कह दिया है कि वो चैंपियन बनकर रेसलमेनिया में रेंस का सामना करेंगे. अब देखना होगा कि वो बड़ा कारनामा कर पाएंगे या नहीं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE Elimination Chamber 2026 से पहले Raw के अंतिम शो में क्या-क्या होगा? Brock Lesnar का आएगा तूफान

---विज्ञापन---

फिन बैलर को हरा चुके हैं सीएम पंक

कुछ हफ्ते पहले Raw में सीएम पंक और फिन बैलर के बीच चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में पंक ने टाइटल रिटेन किया. सभी को लगा था कि इनकी राइवलरी खत्म हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बैलर ने पंक और एजे स्टाइल्स के मैच में दखलअंदाजी कर दी. बैलर ने पंक के ऊपर खूब हमला किया. बाद में बैलर ने पंक को एलिमिनेशन चैंबर में मैच के लिए चुनौती पेश की. पंक ने भी इसके लिए हां कह दिया. पंक कह चुके हैं कि वो फाइटिंग चैंपियन बनेंगे.

ये भी पढ़ें:-‘परिवार के सामने बेइज्जत और शर्मिंदा करूंगी’, WWE स्टार Becky Lynch ने दुश्मन को धमकी देकर मचाई सनसनी!

First published on: Feb 23, 2026 10:23 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.