'परिवार के सामने बेइज्जत और शर्मिंदा करूंगी', WWE स्टार Becky Lynch ने दुश्मन को धमकी देकर मचाई सनसनी!

WWE Elimination Chamber 2026 में बैकी लिंच अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को एजे ली के खिलाफ दांव पर लगाने वाली हैं. फैंस इस मैच का इंतजार कर रहे हैं. इससे पहले बैकी ने ली को खतरनाक धमकी दी है.

WWE

बैकी लिंच का बयान

Becky Lynch: WWE में बैकी लिंच की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं. आए दिन उन्हें एक से बढ़कर एक तगड़े विरोधी मिल रहे हैं. मौजूदा समय में उनकी राइवलरी दिग्गज एजे ली के साथ चल रही है. ली ने कुछ हफ्ते पहले वापसी कर बैकी को चुनौती थी. लिंच WWE Elimination Chamber 2026 में अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को ली के खिलाफ दांव पर लगाने वाली हैं. खैर इस मुकाबले से पहले बैकी ने ली को लेकर बड़ा दावा किया है.

विज्ञापन

WWE स्टार बैकी लिंच ने क्या कहा?

पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में बैकी लिंच और एजे ली का प्रोमो सैगमेंट हुआ था. ली ने बैकी के ऊपर खूब निशाना साधा. एजे ने माइंडगेम्स भी खेला. उन्होंने लगातार बैकी को उन्हें पंच मारने के लिए उकसाया. बैकी ने बहुत कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. लिंच कह चुकी हैं कि वो ली की हालत खराब करेंगी. उन्होंने सोशल मीडिया पर ली को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा,”मैं शनिवार को एजे ली को उनके परिवार और दोस्तों के सामने बेइज्जत करने के लिए बेताब हूं. वो इतनी शर्मिंदा होंगी कि रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लेंगी. वैसे भी एजे की कोई वापसी नहीं चाहता है. इसलिए तो वो बिल्कुल मजाक है. उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि शिकागो उनसे कितना प्यार करता है. यूनाइटेड सेंटर में मुझे सबसे ज्यादा तालियां और प्यार मिलेगा”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-‘गिरफ्तार किया जाना चाहिए’, WWE से निकाले गए विवादास्पद रेसलर ने Brock Lesnar पर लगाए गंभीर आरोप

क्या एजे ली बनेंगी चैंपियन?

एजे ली और बैकी लिंच के बीच तगड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है. एजे 11 साल बाद कंपनी में अपना पहला सिंगल मुकाबला लड़ेंगी. इस बार तो उनके पास चैंपियन बनने का सुनहरा मौका भी है. कंपनी द्वारा उनके ऊपर भरोसा जताया जा सकता है. बैकी का टाइटल रन इस बार खत्म होने के चांस ज्यादा लग रहे हैं. एजे अपने होमटाउन शिकागो में चैंपियन बनेंगी तो उन्हें जबरदस्त पॉप भी मिलेगा.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ