WWE में वापसी कर Roman Reigns ने मचाया तांडव, स्पीयर-सुपरमैन पंच से दुश्मनों का हाल किया बेहाल
WWE Raw का मेन इवेंट इस हफ्ते जबरदस्त रहा. रोमन रेंस ने वापसी कर बवाल मचाया. उनकी वजह से जे उसो को भी शानदार जीत मिली.
Written By News24 हिंदी

रोमन रेंस
Written By News24 हिंदी

रोमन रेंस
Roman Reigns: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते काफी मजेदार रहा. एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिले. सबसे बड़ी बात है कि रोमन रेंस ने वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया. SummerSlam 2025 के बाद Raw के पहले एपिसोड में वह अंतिम बार दिखाई दिए थे. वहां पर सैथ रॉलिंस ने ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड के साथ मिलकर उनकी हालत खराब की थी. रेंस को रेड ब्रांड के लेटेस्ट एपिसोड के लिए एडवर्टाइज भी किया गया था. अब एक बात यह भी तय हो गई है कि आगामी Clash in Paris इवेंट में भी उनका मैच होगा.
Raw के मेन इवेंट में ब्रॉन ब्रेकर और जे उसो के बीच एक्सट्रीम रूल्स मैच हुआ. शो की शुरुआत में यह मैच बुक किया गया था. जे और ब्रेकर ने मुकाबले में ताबड़तोड़ एक्शन दिखाया. मैच में एक समय उसो जीत दर्ज करने वाले थे लेकिन ब्रॉन्सन रीड ने रेफरी को खींच दिया. रीड से निपटने के लिए एलए नाइट ने एंट्री की. सैथ रॉलिंस भी वहां पर आए. रॉलिंस को धराशाई करने के लिए सीएम पंक आए. नाइट और पंक ने रॉलिंस को रिंग में खूब पंच मारे. हालांकि, रॉलिंस ने अपने माइंडगेम्स से मामला अपनी तरफ कर लिया. रॉलिंस ने पंक को धक्का दिया और इससे नाइट रिंग के बाहर टेबल पर गिर गए. इसके बाद रॉलिंस और पंक एक-दूसरे को पंच मारते हुए फैंस के बीच गए.
NIGHTY NIGHT! pic.twitter.com/wg4z7X5Gjv
— WWE (@WWE) August 19, 2025
रिंग के बाहर जे उसो को ब्रॉन ब्रेकर स्पीयर मारने के लिए तैयार थे लेकिन रोमन रेंस का म्यूजिक बज गया. रेंस ने ब्रेकर को स्पीयर से धराशाई कर दिया. उन्होंने ब्रॉन्सन रीड को भी सुपरमैन पंच दिया. इसका फायदा उसो ने उठाया. उन्होंने रिंग के अंदर ब्रेकर को सुपरकिक और स्प्लैश लगाकर पिन किया और जीत दर्ज कर ली. जे और रेंस की जोड़ी ने एक बार फिर जबरदस्त काम किया.
OTC1 is here in Philly! ☝️ pic.twitter.com/sHwPtpS9Lu
— WWE (@WWE) August 19, 2025
Clash in Paris 2025 का आयोजन 31 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रेंस ने वापसी कर ली है तो अब उनका जलवा भी देखने को मिलेगा. Raw के अंत में रेंस को ब्रॉन्सन रीड धमकी देते हुए नज़र आए. रेंस ने भी उन्हें जवाब दिया. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Clash in Paris 2025 में रेंस और रीड के बीच सिंगल्स मैच होगा. अब यह चीज लगभग पक्की होती हुई दिख रही है. आपको बता दें रीड ने Raw के लगातार दो एपिसोड में रेंस के जूते चुराए थे, जिन्हें वह अब गले में लटका कर घूमते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: