हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/WWE Survivor Series 2025 से पहले Roman Reigns ने भरी हुंकार, WarGames टीम को दी आखिरी सलाह
WWE
WWE Survivor Series 2025 से पहले Roman Reigns ने भरी हुंकार, WarGames टीम को दी आखिरी सलाह
WWE Survivor Series 2025 में मेंस वॉरगेम्स मैच का हिस्सा रोमन रेंस भी हैं. बेबीफेस टीम की तरफ से वह एक्शन में नज़र आएंगे. मुकाबले से पहले उन्होंने बड़ा बयान दिया है.
Roman Reigns: WWE Survivor Series 2025 बहुत जबरदस्त होने वाला है. फैंस को वहां पर चार तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. मेंस और विमेंस वॉरगेम्स मैच सभी की नजरें रहेंगी. मेंस वॉरगेम्स मैच का हिस्सा रोमन रेंस भी हैं. बेबीफेस टीम में वह शामिल हैं. उनकी वजह से मैच का रोमांच बढ़ गया है. हील टीम में ब्रॉक लैसनर भी हैं. खैर वॉरगेम्स मैच से पहले रेंस ने हुंकार भर दी है. उन्होंने बता दिया है कि मैच को कैसे जीता जा सकता है. सबसे बड़ी बात है कि रेंस ने एक खास सलाह दी है.
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने क्या कहा?
मेंस वॉरगेम्स मैच में रोमन रेंस के साथ बेबीफेस टीम में सीएम पंक, द उसोज़ और कोडी रोड्स हैं. वहीं हील टीम में ब्रॉक लैसनर, लोगन पॉल, ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर और ड्रू मैकइंटायर हैं. इनकी राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया गया है. लैसनर और रेंस की वजह से इसे काफी हाइप किया गया है. वॉरगेम्स मैच से पहले रोमन ने जैकी रेडमंड को अपना इंटरव्यू दिया. उन्होंने वहां पर अपनी टीम को खास सलाह दी. रेंस ने कहा,”कभी कोई स्टार नहीं रहा, कभी कोई टॉप इंसान नहीं रहा जिसने मेरे जैसे लोगों का नेतृत्व किया है. टेबल में सबसे ऊपर मेरी जगह पक्की है. मैं वहीं का हूं. अगर वह जीतना चाहते हैं तो वह मेरी बात सुनेंगे”.
WWE Survivor Series 2025 से पहले ड्रू मैकइंटायर ने भी रोमन रेंस और उनके साथियों को लेकर बयान दिया था. ESPN को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा,”मेरे लिए पर्सनल रूप से इस तरह के मैच में हिस्सा लेना पंसद है क्योंकि वहां पर मेरे सभी विरोधी हैं जिनसे मैं नफरत करता हूं. रोमन रेंस ने जिन्होंने सालों तक मेरी लाइफ नरक बनाई. द उसोज़ भी उनके साथ हैं. कोडी रोड्स हैं. उन्होंने मैनेजमेंट से सस्पेंड कराया. उन्हें मुझे पीटना ही होगा. सीएम पंक हैं जिनकी हालत खराब करना चाहता हूं. अब वॉरगेम्स मैच का ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता हूं.”