Drew McIntyre: WWE Survivor Series 2025 में इस बार तगड़ा बवाल होने वाला है. मेंस वॉरगेम्स मैच में तबाही मचना तय है. ब्रॉक लैसनर, ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर, लोगन पॉल और ड्रू मैकइंटायर का मुकाबला रोमन रेंस, द उसोज़, सीएम पंक और कोडी रोड्स से होगा. इसका बिल्डअप अभी तक शानदार अंदाज में किया गया है. खैर मुकाबले से पहले मैकइंटायर ने अपने विरोधियों को चेतावनी दी है. खासकर उन्होंने रोमन को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है.
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने क्या कहा?
ड्रू मैकइंटायर पिछले कुछ सालों से कंपनी में अच्छा काम कर रहे हैं. बड़े मैचों का हिस्सा वह रहे हैं. चैंपियनशिप के ड्रू हकदार हैं. मैकइंटायर ने हाल ही में बताया कि उन्हें वॉरगेम्स मैच क्यों पसंद है, खासतौर पर विरोधियों के साथ. ESPN को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा,”मेरे लिए पर्सनल रूप से इस तरह के मैच में हिस्सा लेना पंसद है क्योंकि वहां पर मेरे सभी विरोधी हैं जिनसे मैं नफरत करता हूं. रोमन रेंस ने जिन्होंने सालों तक मेरी लाइफ नरक बनाई. द उसोज़ भी उनके साथ हैं. कोडी रोड्स हैं. उन्होंने मैनेजमेंट से सस्पेंड कराया. उन्हें मुझे पीटना ही होगा. सीएम पंक हैं जिनकी हालत खराब करना चाहता हूं. अब वॉरगेम्स मैच का ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता हूं.”
WWE Survivor Series 2025 में किसकी होगी जीत?
Survivor Series 2025 में होने वाले मेंस वॉरगेम्स मैच में तबाही जरूर मचेगी. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की वजह से फैंस काफी उत्साहित हैं. बेबीफेस टीम में चीजें सही नहीं चल रही हैं. रोमन ने कहा है कि वह अभी भी सीएम पंक और कोडी रोड्स से नफरत करते हैं. रेंस और द उसोज़ के बीच भी तनाव रहा है. जे उसो हील टर्न के संकेत चुके हैं. इन चीजों का फायदा हील टीम उठा सकती है.