हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Roman Reigns-Brock Lesnar फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! WWE के इस शो में होगी आर-पार की 'लड़ाई'?

Roman Reigns-Brock Lesnar: रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने Raw के आखिरी एपिसोड में वापसी करके बवाल मचाया. दोनों अब WarGames मैच में नजर आएंगे. इसके पहले भी Raw के एपिसोड में भी उनकी उपस्थिति देखने को मिलेगी. दोनों के फैंस के लिए खुशखबरी आई है. प्रशंसकों उन्हें Survivor Series से पहले भी रिंग में तबाही मचाते हुए दिखाई दे सकते हैं.

विज्ञापन
अब कब नजर आएंगे रोमन-ब्रॉक?

Roman Reigns & Brock Lesnar: WWE Raw के आखिरी एपिसोड में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने धमाकेदार वापसी की. ब्रॉक ने द विजन टीम के सदस्य में रूप में एंट्री की और बवाल मचाया. जब लगा कि शो खत्म हो गया है, तब रोमन रेंस का रिटर्न हुआ और उन्होंने ब्रॉक लैसनर का हाल बेहाल कर दिया. दोनों अब Survivor Series 2025 में WarGames मैच में आमने-सामने होंगे. इसके पहले Raw के एपिसोड में भी उनके बीच आर-पार की लड़ाई की उम्मीद लगाई जा रही है.

रोमन रेंस-ब्रॉक लैसनर फैंस के लिए खुशखबरी

Raw के अगले एपिसोड का आयोजन 24 नवंबर 2025 को ओक्लाहोमा सिटी के पेकॉम सेंटर में होगा. इस बड़े शो के लिए पेकॉम सेंटर ने टिकट की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने इसी बीच कन्फर्म किया कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर शो का हिस्सा बनेंगे. दोनों ने रेड ब्रांड के पिछले एपिसोड में बवाल मचाया था और अब फिर से उनके बीच तगड़ी लड़ाई देखने को मिल सकती है. वो यहां Survivor Series में होने वाले WarGames मैच को हाइप करते हुए नजर आ सकते हैं.

रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर की टीम में कौन-कौन हैं?

Survivor Series 2025 में मेंस WarGames मैच के लिए सभी नामों का ऐलान हो गया है. सीएम पंक की टीम में कोडी रोड्स, जे उसो, जिमी उसो और रोमन रेंस रहने वाले हैं, वहीं ब्रॉन ब्रेकर की टीम में लोगन पॉल, ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉक लैसनर और ड्रू मैकइंटायर होंगे. ब्रेकर की टीम द विजन काफी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है लेकिन रोमन रेंस की टीम के सदस्यों के पास WarGames मैच लड़ने का अनुभव है. इसी वजह से मैच में कड़ी टक्कर की पूरी उम्मीद है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जो WWE Survivor Series 2025 में वापसी कर तबाही मचा सकते हैं

WWE Survivor Series का मैच कार्ड

WWE ने Survivor Series WarGames 2025 के लिए चार मैच बुक किए हैं. नीचे पूरी लिस्ट है:

विज्ञापन
  • जॉन सीना vs डॉमिनिक मिस्टीरियो (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)
  • सीएम पंक, कोडी रोड्स, द उसोज़, रोमन रेंस vs लोगन पॉल, ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड, ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉक लैसनर (मेंस WarGames मैच)
  • रिया रिप्ली, इयो स्काई, एलेक्सा ब्लिस, शार्लेट फ्लेयर, एक नाम तय नहीं vs नाया जैक्स, लैश लैजेंड, ओस्का, कायरी सेन और एक नाम तय नहीं (वुमेंस WarGames मैच)
  • स्टैफनी वकेर vs निकी बैला (वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच)

ये भी पढ़ें:- WWE Raw में धमाकेदार वापसी के बाद AJ Lee की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, फैंस को दिया खास संदेश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola