Paul Heyman Favor To GUNTHER: WWE Backlash 2026 से पहले SmackDown का एपिसोड खत्म हो गया है. आप सभी जानते हैं कि पॉल हेमन को हमेशा बड़े खेल के लिए जाना जाता है. उन्होंने ब्लू ब्रांड के शो में नया कारनामा किया है. उन्होंने गुंथर द्वारा दिए गए फेवर का खुलासा किया. साथ ही साथ उन्हें चैंपियनशिप मैच भी दिला दिया. एक तरह से कहा जाए तो SmackDown में जाते ही द रिंग जनरल की किस्मत हेमन ने खोल दी है. इस चीज की उम्मीद बहुत कम लोगों ने लगाई थी. अब गुंथर को एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका मिल गया है.
WWE SmackDown में हुआ बड़ा सैगमेंट
दरअसल रेसलमेनिया 42 से पहले सैथ रॉलिंस ने पॉल हेमन के ऊपर खूब अटैक किए. हेमन को बचाने के लिए गुंथर ने रिंग में कदम रखा. गुंथर ने इसके बदले हेमन से फेवर की बात कही थी. बाद में मेगा इवेंट में गुंथर और रॉलिंस के बीच मैच हुआ था. वहां पर ब्रॉन ब्रेकर की वजह से रॉलिंस को हार का सामना करना पड़ा. हेमन ने SmackDown के एपिसोड में फेवर का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि गुंथर के प्रति उनका फेवर ये था कि वो WWE में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करके द रिंग जनरल और कोडी रोड्स के बीच चैंपियनशिप मैच कराएं. कोडी ने कहा कि वो SmackDown में लड़ने के लिए तैयार हैं. हेमन ने इसके लिए मना कर दिया. उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट में ऐसा नहीं लिखा है. हेमन ने कहा कि गुंथर और कोडी के बीच Clash In Italy में मैच होगा.
ये भी पढ़ें: WWE Backlash 2026 में होने वाले 5 मैचों और उनके संभावित नतीजों की भविष्यवाणी, क्या Roman Reigns की होगी जीत?
क्या Clash In Italy में होगी गुंथर की जीत?
गुंथर अब ऑफिशियल तौर पर SmackDown का हिस्सा बन चुके हैं. Raw में उन्हें तगड़ी सफलता मिली. वो वर्ल्ड चैंपियन भी बने. Clash In Italy में उनका सामना कोडी रोड्स से होना अब लगभग तय है. कोडी वहां पर अपनी चैंपियनशिप दांव पर लगाएंगे. गुंथर इस बार नए चैंपियन बन सकते हैं. कोडी के टाइटल रन का अंत हो सकता है. कोडी ने रेसलमेनिया 42 में रैंडी ऑर्टन को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था.
ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स, 8 मई, 2026: Roman Reigns के टाइटल पर मंडराया खतरा, चैंपियंस पर जानलेवा हमला
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines