WWE Backlash 2026 में होने वाले 5 मैचों और उनके संभावित नतीजों की भविष्यवाणी, क्या Roman Reigns की होगी जीत?

WWE Backlash 2026 के आयोजन में अब कुछ ही समय बचा हुआ है. सभी बड़े मैचों पर फैंस की नजरें टिकी हैं. आइए आपको बताते हैं कि Backlash 2026 में होने वाले मैचों के संभावित विजेता कौन-कौन हैं.

WWE
1 / 6
WWE Backlash 2026

WWE Backlash 2026 बहुत ही जोरदार होने वाला है. 9 मई (भारत में 10 मई) को फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने इसका बिल्डअप शानदार अंदाज में किया है. सबसे बड़ी बात है कि रोमन रेंस भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगे. रेसलमेनिया 42 के बाद पहली बार वो अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे. जेकब फाटू के साथ उनका तगड़ा मैच होने वाला है. खैर यहां हम आपको Backlash 2026 में होने वाले सभी मैचो के संभावित नतीजों के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस का मैच

सैथ रॉलिंस का मैच2 / 6

Backlash 2026 में सैथ रॉलिंस का मुकाबला ब्रॉन ब्रेकर के साथ होगा. दोनोंं के बीच तगड़ी राइवलरी चल रही है. अभी तक ब्रेकर का दबदबा देखने को मिला है. इस मुकाबले में ब्रॉन्सन रीड वापसी कर दखलअंदाजी कर सकते हैं. मैच में ब्रेकर की जीत की संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं. वो रॉलिंस को मात दे सकते हैं.

विज्ञापन

यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच

यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच3 / 6

Backlash 2026 यूएस चैंपियनशिप के लिए रीमैच देखने को मिलेगा. ट्रिक विलियम्स अपने टाइटल को सैमी ज़ेन के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. रेसलमेनिया 42 में सैमी को हराकर विलियम्स ने मैच जीता था. Backlash 2026 में भी विलियम्स जीत दर्ज कर अपना टाइटल रिटेन कर लेंगे.

इयो स्काई का मैच

इयो स्काई का मैच4 / 6

Backlash 2026 में इयो स्काई का मुकाबला ओस्का के साथ होने वाला है. इनकी राइवलरी भी अभी तक शानदार रही है. Backlash 2026 में इयो के जीतने की संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं. वो ओस्का को धराशाई कर सकती हैं. दोनों के बीच तगड़े मैच की उम्मीद भी जताई जा रही है.

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच5 / 6

Backlash 2026 में डैनहाउजेन अपने मिस्ट्री पार्टनर के साथ मिलकर किट विल्सन और द मिज़ का सामना करेंगे. डैनहाउजेन का पीएलई में डेब्यू मैच होने वाला है. उम्मीद के मुताबिक वो अपने मिस्ट्री पार्टनर के साथ बड़ी जीत हासिल करेंगे.

मेन इवेंट

मेन इवेंट6 / 6

मेन इवेंट में रोमन रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इन दोनों की राइवलरी जबरदस्त रही है. फाटू का दबदबा देखने को मिला है. मुकाबले में फाटू का तगड़ा प्रदर्शन देखने को मिलेगा. हालांकि, वो शायद जीत दर्ज नहीं कर पाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन