WWE Legend Return: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त होने वाला है. कंपनी ने कुछ ऐलान पहले ही कर दिए हैं. Saturday Night’s Main Event से पहले ये रेड ब्रांड का अंतिम शो होगा. ट्रिपल एच इसे शानदार बनाने की पूरी कोशिश करेंगे. खैर एक बढ़िया खबर फैंस के लिए सामने आई है. जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने कंफर्म किया है कि एक WWE दिग्गज का 8 साल बाद रिंग में पहला मैच होने वाला है. वो और कोई नहीं बल्कि मौजूदा वुमेंस टैग टीम चैंपियन पेज हैं.
WWE Raw में पेज का होगा बड़ा मैच
पेज ने रेसलमेनिया 42 में धमाकेदार वापसी की थी. उन्होंने ब्री बैला के साथ मिलकर मेगा इवेंट में वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती. कंपनी ने दोनों स्टार्स को पुश दिया. इसके बाद से पेज और ब्री लगातार एक्टिव हैं. दोनों ब्रांड में काम कर रही हैं. एडम पीयर्स ने रेड ब्रांड के इस हफ्ते के शो का लाइनअप दिया. वहां पर पेज और बैला अपनी वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को जजमेंट डे की रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज के खिलाफ दांव पर लगाने वाली हैं. मजेदार बात ये है कि 2017 के बाद पहली बार Raw में पेज का मैच होगा. 9 साल बाद पेज अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. वैसे इस बार पेज और ब्री को झटका लग सकता है. दोनों अपने टाइटल को गंवा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: WWE Raw में इस हफ्ते Roman Reigns मचाएंगे तबाही! Jacob Fatu को सबक सिखाने के लिए उठाएंगे ये 5 कदम
WWE Raw में क्या-क्या होगा?
WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते धमाकेदार होने वाला है. फैंस को तगड़ी चीजें देखने को मिलेंगी. रोमन रेंस भी शो में आने वाले हैं. पिछले हफ्ते उनके ऊपर जेकब फाटू ने खतरनाक हमला किया था. दोनों के बीच आगामी प्रीमियम लाइव इवेंट में रीमैच का ऐलान हो सकता है. सैथ रॉलिंस भी बवाल मचाएंगे. उनका पंगा द विज़न के साथ चल रहा है. इसके अलावा एक टैग टीम मैच भी देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें: WWE की ‘SKY’ ने 11 साल बाद साथी स्टार संग रचाई शादी, तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 hrs agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
8 hrs agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
2 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
3 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
3 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
4 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
5 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
9 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
9 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines